समर्थ-2025” के तहत विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित निर्माण का संदेश

by

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने किया मॉडलों का अवलोकन

जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण की तकनीकों पर मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा द्वारा आयोजित “समर्थ-2025” कार्यक्रम के अंतर्गत आज “सुरक्षित निर्माण की तकनीकों पर मॉडल प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्कूलों, राजकीय बहुतकनिकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) तथा आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता, परिश्रम एवं नवाचार भावना की सराहना की।


उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण पद्धतियों की समझ विकसित करना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल भविष्य के सुरक्षित निर्माण की झलक प्रस्तुत करते हैं। यह देखकर संतोष होता है कि हमारी नई पीढ़ी आपदा जोखिम न्यूनीकरण और सुरक्षित निर्माण की दिशा में गंभीरता से सोच रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी समझ को भी सशक्त बनाते हैं।


कार्यक्रम में स्कूलों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया कि भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित निर्माण तकनीकें जन-धन की हानि को न्यूनतम कर सकती हैं।
यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसके विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहाँ वे अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था
जिसमें कॉलेज स्तर पर विजेता:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),चंबा
वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर विजेता: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर और उच्च स्तर का विजेता: राजकीय उच्च विद्यालय टापर रहा।

प्रतियोगिता के विजेता 8 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रविंद्र चिनौरिया, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, आईटीआई व पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ भाजपा नेता जय सिंह ने चंबा में खोला मोर्चा

एएम नाथ। चम्बा : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की सेवा करने की बजाए सड़कों पर प्रर्दशन कर रही है। राज्यपाल को तुरंत प्रदेश सरकार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि : विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

चंबा 23 जून: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय...
Translate »
error: Content is protected !!