*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

by
*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश*
एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि कांगड़ा जिला में समर्थ अभियान के तहत आपदा न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह अभियान 31 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा ताकि आपदा प्रबंधन को लेकर सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें।
May be an image of 9 people and text
बुधवार को मटौर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समर्थ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण दिवस पर स्कूलों में आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा सभी पंचायतों में सुरक्षित भवन निर्माण के लिए संदेश पहुंचाया जाएगा इसमें सभी पंचायत प्रधान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, पंचायत स्तर पर सरकारी अधिकारी, प्रशिक्षित मिस्त्री, स्वयंसेवी संस्थाएं हर घर तक सुरक्षित निर्माण के बारे में जानकारी पहुंचाएंगे।
May be an image of 8 people
उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारियां अत्यंत जरूरी हैं इससे ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर स्कूल स्तर तथा पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान आरंभ किए गए हैं।
एडीएम ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण भी अत्यंत जरूरी है तथा इस के लिए कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर के मिस्त्रियों को भूंकपरोधी निर्माण के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि भूकंप की दृष्टि से कांगड़ा जिला अति संवेदनशील है इसी के दृष्टिगत सुरक्षित भवन निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर आपदा प्रबंधन में आम जनमानस की सहभागिता अत्यंत जरूरी है इसी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर माॅडल की प्रदर्शनी भी लगाई इसमें 26 स्कूलों के 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
May be an image of 1 person and performing martial artsसूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ तथा गीत संगीत के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सन्दीप शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि समर्थ अभियान के तहत 24 अक्तूबर को मटौर में एक विशाल माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागियों को उनकी रैंकिंग के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधालय के सभी अध्यापक विशेष योगदान दिया । इसके अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए धर्मशाला भानु प्रताप सिंह , सुधीर भाटिया नोडल आफिसर, शिक्षा विभाग सरदार हरजीत सिंह भुल्लर, रोविन सिंह इंचार्ज डी डी एम इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में जोड़तोड़ का डर : काउंसलर्स मुख्यमंत्री सुक्खू से कांग्रेस कउंसलरों मुलाकात

चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ मेयर चुनावों से पहले कांग्रेस के काउंसलर्स और प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में जोड़तोड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा और एसपी(आई) सर्ब्ज6 सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिष्टाचार भेंट: पालमपुर में वरिष्ठ नेता शांता कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। ​पालमपुर/धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार दोपहर को पालमपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के...
Translate »
error: Content is protected !!