समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए पुनीत महाजन को किया जाएगा सम्मानित

by

चंडीगढ़ : सीटीयू स्टाफ एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुनीत महाजन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। हमारे कहने पर सीटीयू वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन के सामने एक बहुत बड़ा खड़ा था जो कोई भी हादसा हो सकता था जो हमने पुनीत महाजन को बोला और उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन और कॉरपोरेशन को बोलकर वह काम करवाया इस पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने पर कर्मचारियों ने विभाग का भी धन्यवाद किया और कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले ऐसे व्यक्तियों का सहयोग सदैव प्रेरणादायक होता है।
सीटीयू स्टाफ की ओर से कहा गया कि पुनीत महाजन हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। वे भारतीय एकता मंच के फाउंडर एवं जनरल सेक्रेटरी भी हैं साथ में बहुत निष्पक्ष पत्रकार भी है तथा सामाजिक एकता, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
जूनियर असिस्टेंट राजेंद्र कुमार, असिस्टेंट हरविंदर सिंह हैंडीक्राफ्ट यूनियन के प्रधान सहित अन्य कर्मचारियों ने भी पुनीत महाजन का भव्य शब्दों में धन्यवाद किया और कहा कि उनका सेवाभाव सभी के लिए प्रेरणा है। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में सीटीयू द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में पुनीत महाजन को सम्मानित भी किया जाएगा।
विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी संस्थाओं द्वारा भी समय-समय पर पुनीत महाजन को सम्मानित किया जा चुका है। चंडीगढ़ प्रशासन, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, पुलिस विभाग तथा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है।
कर्मचारियों ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो बिना किसी स्वार्थ के मानवता की सेवा में लगे रहें और पुनीत महाजन इसी भावना के साथ निरंतर समाज सेवा कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवानी बीत में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिंदवानी में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मैडीकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में गांव महिंदवानी के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंप...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest All

Phagwara /Daljeet Ajnoha/May 15 :  Rajinder Singh Chandi, Rural Area In-charge of Shiromani Akali Dal (SAD) for Phagwara, conducted a special tour of the Banga constituency ahead of the upcoming municipal corporation elections. On...
article-image
पंजाब

दुबई से चक्क सिंघा की सरबजीत कौर एसपीएस ओवराय के प्रत्यनों से अमृतसर ऐयरर्पोट पहुंची, देर रात घर पहुंचेगी

गढ़शंकर: एसपीएस ओबराय के प्रत्यनों से गांव चक्क सिंघा की 43 वर्षीय की सरबजीत कौर अन्य गयारह महिलाओं सहित देर शाम अमृतसर ऐयरर्पोट पर वह पुहंच गई और अपने बेटे बलजिंद सिंह व बेटी...
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से तहसील चौंक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य की 53.48 लाख रुपए की लागत सेशुरुआत

10-15 दिनों में शहर की सभी मुख्य सडक़ों की बदलेगी नुहार होशियारपुर I   पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय तहसील चौक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!