समाजसेवी और पत्रकार संजीव कुमार ने किया रक्तदान, कहा – “इस महान सेवा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज विजय मॉल, दसूआ में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए कहा कि मानवता की इस पवित्र सेवा में भाग लेकर उन्हें अत्यंत गर्व की अनुभूति हुई है।

यह शिविर ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूआ और रोटरी क्लब ग्रेटर दसूआ के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया था। संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक जीवन रक्षक सेवा है, जो मानवता की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उन्हें प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व सदैव उनके पीछे एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े रहे हैं: श्री करमबीर सिंह घुम्मण – विधायक, दसूहा श्री मुकेश रंजन चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, MRC इन्फ्राकॉन लिमिटेड श्री विजय शर्मा – मैनेजिंग डायरेक्टर, विजय मॉल, दसूहा इन प्रेरणादायक और उदार व्यक्तित्वों के सहयोग से यह शिविर सफल रहा। समाज के प्रति इनकी निष्ठा और योगदान बाकी लोगों को भी सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है।

अंत में संजीव कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा:
“हर एक बूंद अमूल्य है – आइए रक्तदान करें, जीवन बचाएं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
पंजाब

ਗਿਲਜੀਆਂ ਵਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਕਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਹਰ ਵਰਗ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਲਏ ਇਤਿਹਾਸਕ ਫੈਸਲੇ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 10 ਨਵੰਬਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ, ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਅਤੇ ਕਿਰਤ ਮੰਤਰੀ ਸੰਗਤ ਸਿੰਘ ਗਿਲਜੀਆਂ ਨੇ ਅੱਜ ਇਥੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਗਤੀ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਂਦਿਆਂ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ...
article-image
पंजाब

बसपा से बाहर बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रछपाल राजू, राजू ने कहा कि फैसला अव जनता की कचैहिरी में होगा

गढ़शंकर: बसपा के पंजाब के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा माझा जोन के इंचार्ज रछपाल सिंह राजू को बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्र जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर कर...
Translate »
error: Content is protected !!