समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया 50 हजार का चेक

by

जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्षम वर्ग आगे आए : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा : चंबा के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को 50 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। उन्होंने मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश रेपस्वाल से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट के दौरान 50 हजार रुपये का चेक सौंपा।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने सतनाम सिंह ग्रोवर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी को दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किया गया योगदान मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों द्वारा किए जाने वाले ऐसे प्रयास जरूरतमंदों को सहारा देने के साथ-साथ समाज में परस्पर सहयोग और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं।
मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न अवसरों पर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग की सहभागिता से इन सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
उपायुक्त ने समाज के सक्षम वर्ग से आह्वान किया कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में योगदान दें और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा में दिया गया प्रत्येक सहयोग किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सतनाम सिंह ग्रोवर को शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

ऊना, 23 मई – जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने पिपलू मेले के सफल आयोजन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में सफाई और खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण का रखें ध्यान : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिड डे मील में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी करें विस्तृत एसओपी एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : नेरी में छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
Translate »
error: Content is protected !!