समेकित बाल विकास परियोजना में 98.45 प्रतिशत बच्चे लाभान्वित

by

मंडी 4 सितम्बर। समेकित बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत चलाए जा रहे पूरक पोषण अभियान में मंडी जिला में छह माह से लेकर 3 साल के 98.45 प्रतिशत बच्चे लाभान्वित हुए हैं। यह जानकारी जिला स्तरीय अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने बाल विकास परियोजना स्कीम की समीक्षा करने के अन्तर्गत आयोजित अंतरविभागीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि के दौरान दी। उन्होंने बताया कि छह माह से लेकर तीन साल के 32753 बच्चों में से 32248 बच्चों को पूरक पोषण अभियान के अर्न्तगत लाभान्वित किया गया है। जबकि तीन से छह साल के 34384 बच्चों में से 7740 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। इसी कार्यक्रम के अर्न्तगत 11809 धात्री व गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है। बच्चे की उचित मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की नींव रखना है। कुपोषण और स्कूल छोड़ने की घटनाओं को कम करना है। उचित पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से बच्चे के सामान्य स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों की देखभाल करने के लिए मां की क्षमता को बढ़ाना हैं।
उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार में बेटी के जन्म पर जिला में 86.90 लाख रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री शगुन योजना में 108 लाख रुपये प्रदान किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*2.50 करोड़ से निर्मित गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण : पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख देने की घोषणा*

“हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता” – केवल सिंह पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 20 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ₹2.50 करोड़ की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद सुरेश कश्यप ने की केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बचत भवन में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

43-हरोली व कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 7 मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 14 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी विजय सूद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट को जरूरतमंदों के लिए सौंपे वस्त्र : पूर्व सांसद खन्ना ने विजय सूद का किया धन्यवाद

होशियारपुर 29 अगस्त: भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने बताया कि ब्लॉक गढ़शंकर के गाँव...
Translate »
error: Content is protected !!