समेज में जो हुआ वह न कभी सोचा भी नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर

by

पीड़ितों को पिछले आपदा राहत के पैकेज की तरह दिया जाए मुआवज़ा

रामपुर से समेज आपदा प्रभावितों के लिए रवाना की राहत सामग्री

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के आपदा प्रभावित समेज के दौरा किया। इस दौरान वह आपदा में लापता हुए लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों से भी मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने कह कि समेज में जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 36 लोग लापता है। जहां एक हंसता खेलता गांव था, अब वहां त्रासदी की निशान रह गये हैं। लापता लोगों के परिजनों से मिलकर भवनों पर नियंत्रण रखना भी मुश्किल हो गया। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम है। तीन दिन से अपने लोगों की तलाश में लोगों की आंखे पथरा गई है लेकिन हौसला क़ायम हैं। सरकार से आग्रह है कि तलाशी अभियान को और तेज किया जाए। जिससे लापता लोगों को जल्दी से जल्दी खोजा जा सके। समेज की स्थिति हृदय विदारक है। हर किसी को अपने लोगों की तलाश हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सभी को साहस दें।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तलाशी अभियान के साथ ही साथ आपदा से बच गये लोगों की तत्काल सहायता के लिए राहत शिविरों और ज़रूरी संसाधनों की व्यवस्था करे। बीते कल कुल्लू के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर लोगों ने इन सुविधाओं के न होने के बारे में बताया, इसलिए सरकार से आग्रह है कि आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित लाभ के लिए भी आवश्यक प्रबंध करे, इसके साथ ही आगे की बारिश में इस तरह के हादसों से बचने और जनहानि को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए, इसमें विपक्ष सरकार का हर सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा में प्रभावित हुए लोगों को भी पिछले बार की आपदा प्रभावितों की तरह ही मुआवज़ा दिया जाए, जिससे वह नए सिरे से शुरुआत कर सकें। इस दौरे के दौरान उनके साथ कौल नेगी, बंजार विधायक सुरेन्द्र शौरी, आनी विधायक लोकेंद्र कुमार समेत स्थानीय लोग उपास्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने रामपुर से आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामकृष्ण मिशन के सौजन्य से भेजी गई राहत सामग्री में बिस्तर और राशन के साथ बर्तन के सेट भी शामिल था। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त लोगों की मदद करने लिए भारी संख्या में आम लोग और ग़ैर सरकारी संस्थाएं आगे आ रहे हैं और तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बीमारी से हार गया शख्स, सूने घर में फंदा लगाकर दी जान : पुलिस तक पहुंचा मामला

एएम नाथ। पांगी : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सुदूर और जनजातीय क्षेत्र पांगी से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत साच में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदगी...
हिमाचल प्रदेश

भू-नक्शा संस्करण-5 के तहत प्रशिक्षण शिविर आरंभ 

एएम नाथ। चंबा :   जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भूमि मानचित्रों तक आम जनता की पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम नियमित भू-व्यवस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!