सर-ए-राह पेड़ से लटक युवक ने की आत्महत्या

by

घर से झगड़ा करके निकले युवक ने रास्ते में की खुदकुशी
लुधियाना : लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर कैड कोल नहर से कुछ ही दूरी पर एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। जिसने फंदा लगा कर खुदकुशी की है। उसकी कार भी पास में ही मौजूद थी। मृतक की शिनाख्त मनजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव शंकर के रुप में हुई है। मौके पर पहुंचे थाना डेहलों के एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि खुदकुशी करने वाला युवक ने अपनी कार से पेड़ के साथ पहले रस्सी बांधी तथा फिर छलांग लगा कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
इस घटना का पता उस समय लगा जब एक राहगीर ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी तथा कंट्रोल रुम को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया गया है कि वीरवार सुबह युवक का किसी घरेलू बात को लेकर घरवालों के साथ झगड़ा हो गया था और झगड़ा करने के बाद अपना बैग पैक करके अपनी जैन कार लेकर घर से निकल पड़ा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vairagya and Discord Result of

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Nov.27 :  According to internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri, sudden detachment from worldly life, renunciation of home by family members, refusal to marry, or leading an isolated...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा का जत्था संयुक्त किसान मोर्चा की महा पंचायत में शामिल हुआ 

गढ़शंकर, 3 सितम्बर:  2 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एसकेएम की महा पंचायत में कुल हिंद किसान सभा के जत्था किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह अटवाल, शेर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया...
article-image
पंजाब , समाचार

ठेके पर भर्ती डाकटरों , स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ व कलैरीकल स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों को रेगूलर किया जाए: डा. रमनदीप

 गढ़शंकर: कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप में जो राष्ट्रीय सेहत मिशन के कर्मचारी घातक बिमारी व लोगो के वीच कवच की तरह डटे हुए है। पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियां उन्हें घर...
Translate »
error: Content is protected !!