सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

by

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन मांगों पर गौर न करने के रोष स्वरूप आज से दो दिवसीय मुकम्मल कलम छोड़ हड़ताल की गई। हड़ताल दौरान विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार का सरकार से दफतरी पत्र विहार, सैंपलिंग, टैस्टिंग आदि का काम या वर्चुयल बैठक नहीं की जाएगी किंतु किसानों को कार्यालय में या खेत स्तर पर हर प्रकार की सेवाएं पूरी दी जाएंगी। ऐगटैक होशियारपुर के कन्वीनर डा. विनय कुमार ने बताया कि कृषि व किसान भलाई विभाग तथा बागबानी में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से लंबे समय से रैगुलर विभागी पदोन्नितयां न होने से विभाग का काम गड़बड़ा गया है और किसानों को दी जाने वाली खेती पसार सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने दोष लगाया कि सरकार एक ओर तो घर घर नौकरी का वादा कर रही है और दूसरी और कड़ी परीक्षा के पश्चात चुने गए खेती विकास अधिकारी अपनी भर्ती गत वर्ष पूरी होने को बावजूद अपने नियुक्ति पत्रों का इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार व विभाग से उनकी मांगे तुरंत मानने की मांग की। इस हड़ताल में डा. सुभाष चंद्र महासचिव, डा. सुखपालवीर सिंह महासचिव, डा. मनजीत सिंह, डा. दपिंदर सिंह, डा. सतनाम सिंह, डा. जसपाल सिंह, डा. परमिंदर सिंह, डा. लखवीर सिंह, डा. दीपक पुरी, डा. किरनजीत सिंह, डा. यशपाल, डा. गगनदीप सिंह, डा. अजर सिंह, डा. विनय कुमार, डा. सिमरनजीत सिंह व समूह खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा कल्म छोड़ हड़ताल में भाग लिया और वर्चुयल तौर पर एकजुटता दिखाते सरकार खिलाफ नारेबाजी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress Playing Politics Over NEET,

Former Union Minister says Parliament was the right forum for debate; accuses Congress of creating drama instead of seeking solutions Jalandhar/July 23/Daljeet Ajnoha :Former Union Minister and former Bharatiya Janata Party Punjab President Vijay...
article-image
पंजाब

घर और क्रशर पर इनकम टैक्स ने की छापामारी : पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के फार्म हाउस पर भी रेड

पठानकोट : पंजाब में पठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस और क्रशर पर इनकम टैक्स ने छापामारी की। इनकम टैक्स टीम शुक्रवार को जोगिंदर पाल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या : महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस

मंदसौर :  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत

मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा हलके के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत आज गांव बरसालपुर टपरियां और खिजराबाद में कुल 8...
Translate »
error: Content is protected !!