सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक में

by

मुकेरियां : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक नरेन्द्र सिंह गोली की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर मुकेरियां में हुई। जिसमें पैंशनर्स की लंबित जायज मांगों के प्रति सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना हुई।
प्रिंसिपल देवेन्द्र सिंह, देसराज, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह मिन्हास, कुलदीप सिंह, बृज मोहन सोनी तथा बलविन्द्र सिंह ने कहा कि यह सरकार भी पिछली सरकारों की तरह टालमटौल नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि चुनावों के दौरान उनकी मुलाजिम व पैंशनर्स वर्ग की तरफ से पूरी मदद की गई है। यदि सरकार उनके हितों के प्रति उपेक्षा बरतती है, उनमें आक्रोश बढ़ सकता है।
संगठन नेता नरेन्द्र सिंह गोली ने पैंशनर्स को लाइफ टाइम बकाये संबंधी नामांकन पत्र बैंकों में देने को कहा तथा इसके महत्व संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने समय पर जीवन प्रमाणपत्र भी बैंकों में देने की बात कही। इस मौके पर संरक्षक अनंत राम, बख्शीश सिंह, दिलावर सिंह, बलविन्द्र सिंह, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह, अजीत सिंह, अवतार सिंह अंजान, राजेश कुमार तथा दिलबाग सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

138 अंक लेने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति न मिलने का मामला : हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को दो सप्ताह में फैसला लेने के दिए निर्देश

चंडीगढ़। पंजाब में पंजाबी विषय के मास्टर कैडर की भर्ती में चयन को लेकर चल रहे विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग को दो सप्ताह के भीतर अंतिम...
article-image
पंजाब

गुढ़ व शक्कर के लिए 9 सैंपल : फूड बिजनेस आपरेटर्ज के लिए स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

होशियारपुर: मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब प्रोग्राम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करते...
article-image
पंजाब

चौथी बार ’जिला मेंबर डिसेबिलिटी’ बनने पर स्टेट अवार्डी जरनैल सिंह धीर को किया सम्मानित

होशियारपुर/ दलजीत अज्नोहा : रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल के प्रेस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि क्लब द्वारा ’होटल फाइन डाइनिंग’ होशियारपुर में एक विशेष समारोह का...
article-image
पंजाब

सरकारी आई.टी.आई तलवाड़ा में प्लेसमेंट कैंप 12 जुलाई को : कैंप में आई.टी.सी लिमिटेड कपूरथला, सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड होशियारपुर और वर्धमान कंपनी होशियारपुर ले रही भाग

तलवाड़ा, 10 जुलाई: :   जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से  सरकारी आईटीआई तलवाड़ा में 12 जुलाई 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!