सरकार की नाकामी के चलते हरिपुरधार में हुई बस दुर्घटना

by

सरकार ने घाटे के नाम पर बंद किए 460 रूट- कौशल

एक आध रूट होने से यात्रियों को मजबूरन बैठना पड़ रहा बस में
इस दर्दनाक घटना के बाद गिरिपार क्षेत्र में माघी पर्व पर भी छाया संकट

बद्दी, 10 जनवरी (तारा) :  भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि हरिपुर धार में सड़क में दुर्घटना सरकार की कमियों की चलते हुई है। सरकार ने प्रदेश भर में 460 रूटों को घाटे के नाम पर बंद कर दिया है। अब जब रूट पर गाड़ी नहीं होगी तो यात्रियों को घर जाना ही है। बस चालक की भी मजबूरी है कि रूट पर अन्य बस न होने से यात्रियों को छोड़ना भी ठीक नहीं है।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार के समय में खोले गए संस्थान व व्यवस्था में कटौती की है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 460 रूटों को घाटे के नाम पर बंद किया। इन रूटों पर अब गिनी चुनी बसें रह गई है। हरिपुरधार एक विकट पहाड़ी क्षेत्र है। सोलन से चलने वाली इस बस राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार व रोनहाट व शिलाई तक के लोग सवार थे। 14 लोगों की मौत के बाद पूरे गिरिपार क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। दो दिन के बाद इस क्षेत्र में माघी का पर्व है। ऐसे में साल भर में मनाए जाने वाले इस पर्व में भी लोग केवल खाली रस्मे ही निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि बीबीएन में भी पहाड़ी क्षेत्र के रूटो पर जाने वाली बसें हांफ रही है। जोहड़ी जी, घरेड़, साई व रामशहर क्षेत्रो में जाने वाली बसें रूटो पर खड़ी हो रही है। इन रूटों पर भेजी जाने वाली बसों की समय पर रखऱखाव नहीं हो रहा है। एचआरटीसी के कर्मचारियों 10 दिसंबर को वेतन मिला। जबिक पेंशनरों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बंद किए हुए रूटों को बहाल किया। खास कर पहाड़ी क्षेत्र में जहां पर बसों रटों का अभाव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े-बड़े भवन, आधुनिक सुविधाएं वीरेंद्र कंवर की पहचान बन गए : अनुराग ठाकुर

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ऊना: 23 अगस्तः प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमएमवीवाई लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी और रिपोर्टिंग पर हुआ मंथन

PMMVY एवं पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चंबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जिले भर के 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण में भाग हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे PMMVY का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
Translate »
error: Content is protected !!