सरकार के पास न तो कोई ठोस उद्योग नीति है और न ही प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विज़न

by

एएम नाथ । धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हिम एमएसएमई फेस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है।  बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के पास न तो कोई ठोस उद्योग नीति है और न ही प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विज़न है।

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मंचों से भाषण देकर, उत्सव और मेले आयोजित कर सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि आज हिमाचल का उद्योग क्षेत्र गहरे संकट से गुजर रहा है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी नीति लागू की गई थी। उद्योगों को करों में राहत, सब्सिडी, सस्ती बिजली, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और समयबद्ध स्वीकृतियों जैसी सुविधाएं दी गईं, जिसके कारण प्रदेश में निवेश बढ़ा और हजारों युवाओं को रोजगार मिला। लेकिन सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही उन सभी उद्योग-हितैषी प्रावधानों को या तो समाप्त कर दिया या उन्हें निष्क्रिय बना दिया, जिसके चलते आज उद्योग हिमाचल से पलायन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि पिछले तीन वर्षों में कितने उद्योग बंद हुए, कितने निवेश प्रस्ताव वापस लिए गए और कितने उद्यमी दूसरे राज्यों की ओर चले गए। यदि सरकार वास्तव में एमएसएमई और स्टार्टअप को लेकर गंभीर होती, तो सबसे पहले एक नई, स्थिर और भरोसेमंद उद्योग नीति लागू की जाती। केवल ‘हिम’ ब्रांड या ‘मेड इन हिमाचल’ जैसे नारों से उद्योग नहीं चलते, उद्योग सरकार की नीयत, नीति और निरंतर सहयोग से चलते हैं, जो इस सरकार में पूरी तरह गायब है।

उन्होंने सुक्खू सरकार की कथनी और करनी में फर्क को उजागर करते हुए कहा कि जो सरकार हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने की बात करती है, वही सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक आयोजनों में बाहरी, विशेषकर पंजाबी कलाकारों पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। हिमाचल के अपने लोक कलाकार, गायक और सांस्कृतिक दलों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। यह प्रदेश की संस्कृति के साथ अन्याय है और स्थानीय कलाकारों का खुला अपमान भी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.84 करोड़ की संपत्ति कुर्क : हिमाचल के पूर्व जिला कोषाधिकारी की की गई …. पेंशन राशि गबन करने का आरोप

एएम नाथ । शिमला : शिमला कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में पदस्थ रहे पूर्व जिला कोषाधिकारी (डीटीओ) सतीश कुमार की 1.84 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : पठानिया

जिला योजना तथा 20-सूत्री कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित , विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता, एएम नाथ। चम्बा जिला योजना तथा 20 सूत्री कार्यक्रम के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया

लुधियाना, 13 दिसंबर : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया है। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!