सरकार को देना होगा पैसा….हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी तक जाने के लिए : गैर हिमाचली से 50 व विदेशियों से 200 रुपए का शुल्क लिया जाएगा

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरिमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ईको डेवलपमेंट कमेटी चूड़धार ने बड़ा कदम उठाया है. कमेटी ने तय किया है कि चोटी पर जाने वाले लोगों से शुल्क वसूली जाएगा।
ये नियम एक मई से लागू होगा. हालांकि चोटी पर स्थित धार्मिक स्थल और अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए शुल्क की दरें भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं.
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों हुई कमेटी की बैठक के दौरान शुल्क निर्धारित किया गया था, जिससे 10 अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. 11, 965 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिरगुल महादेव धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग शुल्क दरें निर्धारित की गई हैं. वहीं चूड़धार सेंक्चुअरी एरिया, चूड़धार वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी और ईडीसी ने श्रद्धालुओं के लिए दरों के लागू किए जाने की जानकारी दी है।
ईसके लिए रसीदें भी जारी कर दी गई हैं जो एक तरह का परमिट होगा जो वन्य जीव अभ्यारण्य में प्रवेश के लिए लोगों को जारी किया जाएगा. रसीद वितरण के लिए चूड़धार जाने वाले सभी रास्तों पर गुमटियां बनाए जाने की बात कही गई है
75 प्रतिशत सरकार को जाएगा पैसा
जानकारी के मुताबिक, सिरमौर जिले की तीन पंचायतों देवना, छोगटाली व नौहराधार तथा शिमला जिले की सराहन, जोड़ना व जवग छमरोग पंचायत के नवयुवक मंडलों को यह जिम्मेदारी दी गई है. नौहराधार के रास्ते पर जमनाला व पुलवाहल के रास्ते खड़ाच में शुल्क और रसीद वितरण के लिए गुमटियां तैयार की जाएंगी, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को रसीद के लिए कहीं भटकना न पड़े. वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं से लिए जाने वाले शुल्क की 75 प्रतिशत राशि सरकार के खाते में जमा होगी, जबकि 25 प्रतिशत राशि नवयुवक मंडलों के युवाओं को मिलेगा।
निर्धारित हुई शुल्क दरें
चूड़धार जाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क दर निर्धारित की गई हैं. हिमाचल के लोगों से प्रति व्यक्ति 20, गैर हिमाचली से 50 व विदेशियों से 200 रुपए का शुल्क लिया जाएगा. ट्रैकर, हाइकर्स व कैंपर्स से 100 रुपए, फोन कैमरे को छोड़कर अन्य कैमरा ले जाने वालों से 50 से 100 रुपए लिए जाएंगे, जबकि मूवी, डाक्यूमेंट्री शूटिंग के लिए 10 से 15 हजार रुपए प्रतिदिन और शादी की शूटिंग के लिए तीन हजार रुपए प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने की विकास कार्यों की शुरुआत

तरक्की की दिशा में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी गढ़शंकर  : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की दिशा में गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

जवाली में एक नाबालिग लड़की को पिस्तौल की नोक पर किया अगवा

एएम नाथ। जवाली : हिमाचल प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। शिमला के बाद अब जिला कांगड़ा से एक फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जवाली थाना...
article-image
पंजाब

*विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं लंगर लगाया गया।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होशियारपुर द्वारा श्रीमहाशिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं लंगर लगाया गया।* *श्री महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में होशियारपुर...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने फोकल प्वाइंट में स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन : पंजाब सरकार लघु उद्योगों के विकास के लिए वचनबद्धः ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 अगस्त: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि राज्य सरकार लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। वे आज फगवाड़ा रोड स्थित फोकल प्वाइंट...
Translate »
error: Content is protected !!