सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का 20 जनवरी को गरनोटा में होगा आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

by
मैगा चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र
एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 20 जनवरी (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसी कड़ी की निरंतरता में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। मैगा चिकित्सा शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ नि:शुल्क टैस्ट होंगे तथा दवाइयां भी वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी होंगे ।
इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा नये मतदाताओं का पंजीकरण , आधार अपग्रेडेशन व पंजीकरण, से संबंधित सेवाओं के लिए भी स्टॉल स्थापित होंगे।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत हरिपुर, 22 जनवरी को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमौर हेलीपैड, 23 जनवरी को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत भंजराडू तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत 24 जनवरी को सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
कार्यक्रम में सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला…. अब 14 जुलाई को होगा मतदान

योगेश चौहान :  अर्की- नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को निर्धारित चुनाव नहीं हो सका। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल सात पार्षदों में से केवल कांग्रेस समर्थित तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धरेचस्कूल में शिक्षा संवाद का आयोजन : कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में करवाया गया अवगत

एएम नाथ। शिमला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरेच में शुक्रवार को प्रधानाचार्य श्री अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला – एसडीएम विवेक महाजन

एसडीएम ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 29 सितम्बर – छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया...
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया…छात्रवृति हड़पने के इन पर हर आरोप

शिमला।  250 करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  है।   हिमाचल हाईकोर्ट ने मामले में धीमी जांच पर नारागजी जताने के बाद सीबीआई हरकत में आई  और...
Translate »
error: Content is protected !!