‘सरकार तुहाडे द्वार’ योजना के तहत कमाही देवी में लगाया गया शिकायत निवारण शिविर :

by

 कमाही देवी में 15 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया गया निपटारा , कैंप के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

नीरज शर्मा, होशियारपुर : आम जन को अलग-अलग सरकारी सेवाएं उनके घरों के नजदीक मुहैया करवाने के लिए शुरु किए गए ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत आज जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से कमाही देवी में सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर 15 गांवों के लोगों की शिकायतें सुनी व ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा किया। कैंप का उद्घाटन महंत राजगिरि जी कमाही देवी की ओर से किया गया। इस दौरान एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर प्रदेश के अलग-अलग गांवों में ऐसे शिकायत निवारण कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां आस-पास के गांवों के लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और उनका मौके पर ही निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के अंतर्गत आज गांव कमाही देवी में लगाए गए इस कैंप में जिले के अलग-अलग विभागों की ओर से आस-पास के करीब 15 गांवों के लोगों की शिकायतें सुनी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे शिकायत निवारण कैंप के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांवों के लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतें सुनी गई व विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर बनती कार्रवाई की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि आज के शिकायत निवारण कैंप में ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गा व जिन शिकायतों का मौके पर निपटारा नहीं हुआ, उनका जल्दी ही संबंधित विभाग की ओर से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान अलग-अलग विभागों से संबंधित 150 के करीब प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 90 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे कैंप लगते रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याएं उनके घरों के नजदीक ही हल की जा सकें। इस दौरान स्व सहायता ग्रुपों की ओर से अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनियां व स्टाल भी लगाए गए।

इस मौके पर नायब तहसीलदार ओंकार सिंह, एसएचओ तलवाड़ा हरगुरदेव सिंह, एसएचओ दसूहा जसविंदर सिंह, एसएचओ हाजीपुर दविंदर पुरी, गुरबचन डडवाल, रविंदर मेहता, रमन गोल्डी, राहुल शर्मा, शादी लाल, जरनैल सिंह, जनमजीत सिंह व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर महेशाना और समुंदड़ा  कस्बे के खेल मैदान के पास ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने के लिए औषधीय, विरासती और फलदार पौधे लगाए

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर महेशाना और समुंदड़ा कस्बे के खेल मैदान के पास ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने के लिए औषधीय, विरासती और फलदार पौधे लगाए।  इस दौरान सोशल वेलफेयर सोसाइटी...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई सड़कों का उद्घाटन

गढ़शंकर, 23 सितंबर :  ग्रामीण ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
पंजाब

खालेस कालेज की पंजाब स्टाईल कबडी टीम पंजाब युनीवर्सिटी चैंपीयन बनी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की पंजाब स्टाईल कबडी टीम ने अंतर कालजे मुकावलों में फाईनल मुकावला जीत कर पंजाब युनीवर्सिटी चैपीयन बनने के बाद कालेज लौटने पर कबडी टीम का शानदार...
article-image
पंजाब

400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

होशियारपुर, 01 सितम्बर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और...
Translate »
error: Content is protected !!