सरकार ने वार्षिक बजट 2025-26 के लिए आमंत्रित किए सुझाव

by

एएम नाथ। शिमला  राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। सरकार ने आम-जनमानस, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सुझाव 31 जनवरी, 2025 तक ई-मेल के माध्यम से budgetidea.hp@gmail.com अथवा प्रधान सचिव (वित्त) के कार्यालय के कमरा नम्बर ।-319 आर्म्सडेल भवन, हिमाचल प्रदेश सचिवालय को पत्र के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वित्त विभाग के वैब-पोर्टल पर भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बजट के लिए सुझाव राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, व्यय नियंत्रण तथा अन्य सम्बद्ध मामलों पर दिए जा सकते है। इससे बजट में पारदर्शिता,  प्रतिक्रियात्मक तथा सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई : 5 विधायक सस्पेंड, पार्टी की मजबूती पर उठ रहे सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में अनुशासन का डंडा चला है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा शहर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण स्थल पर मिट्टी की जांच का काम शुरू

विधायक नीरज नैयर व्यक्तिगत रूप से कर रहे प्रोजेक्ट की निगरानी एएम नाथ। चम्बा : चम्बा शहर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शहर की बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं को हल करने की दिशा...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति झंडूता के सभी 23 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, : पंचायत समिति झंडूता के सभी 23 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. झंडूता (वार्ड 11) बख्तावर सिंह 2. जांगला (वार्ड 06)...
Translate »
error: Content is protected !!