सरकार बिना किसी तैयारी के आढ़तियों और बागवानों  को परेशान करने के लिए नए फरमान जारी कर रही : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा

by

शिमला।  सरकार ने वजन के हिसाब से सेब खरीद के नियम को नहीं मानने वाले आढ़तियों के लाइसेंस रद्द  करने की चेतावनी के खिलाफ अब भाजपा ने सरकार को घेरा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने सोमवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार बिना किसी तैयारी के आढ़तियों और बागवानों  को परेशान करने के लिए नए फरमान जारी कर रही है। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि मंडियों में आढ़तियों व सरकार के बीच संघर्ष से बागवान परेशान हैं। छोटे बागवानों को इससे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागवानी मंत्री  अब तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। आढ़तियों के लाइसेंस रद्द करने व बाहर से आढ़ती बुलाने की बात कर रहे हैं, जबकि पहले यूनिवर्सल कार्टन और जगह की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने कहा कि सेब किलो के हिसाब से बिकना चाहिए। बागवानों को इसका फायदा है, लेकिन पहले इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए थी। कांग्रेस ने सेब के दाम बागवानों द्वारा तय करने की गारंटी दी थी, जो पूरी नहीं हुई है। बागवानों का अरबों रुपया फंसा हुआ है। अब पुलिस और एसडीएम जाकर सीधा बोल रहे हैं कि अगर इस प्रकार से सेब नहीं बिका तो आढ़तियो के लाइसेंस रद्द कर दिया जाएंगे। एचपीएमसी के पास सेब खरीदने का प्रावधान ही नहीं है तो वह सेब कैसे खरीदेंगे। इस सारी असमंजस की स्थिति का फर्क हिमाचल के बागवान के ऊपर पड़ रहा है। हिमाचल का बागवान अपने सेब तोड़ नहीं रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण जयंति पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जिला में 6 स्थानों पर होगा कार्यक्रमः डीसी

11 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का होगा एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लाइव प्रसारण नई पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास और विकास यात्रा से करवाया जाएगा रूबरू ऊना, 23 जनवरी :   पूर्ण राज्यत्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कई अपराधियों को गिरफ्तार किया -पिछले दो माह में नशा माफिया के खिलाफ की गई है कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला, 15  दिसंबर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का भूमि किया पूजन

पांच पंचायतों के लिए सीवरेज व्यवस्था इसी कार्यकाल में करेंगे पूराः वीरेंद्र कंवर ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के तहत पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम कुफरी में सफल आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के अंतर्गत पाक कला प्रतियोगिता (Culinary Competition) का आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!