सरकार बेरोजगारों के साथ कर रही घोर अन्याय : जय सिंह…..कहा, तीन लाख में से चम्बा के हिस्से आई 59 नौकरियां

by

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार को घेरा

चम्बा में ही शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या 44 हजार से अधिक

एएम नाथ। चंबा :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व एक वर्ष में 1 लाख तथा 5 वर्षों में 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन 3 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार चम्बा में महज 59 नौकरियां ही उपलब्ध करा पाई है। वहीं जिला चम्बा में ही शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या 44 हजार से अधिक हो चुकी है। सरकार ने बेरोजगारों के साथ घोर अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि जिला चम्बा सहित प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं में प्रदेश सरकार के प्रति रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
सरकार हिमाचल प्रदेश के करीब 18 लाख से अधिक शिक्षित युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जबकि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त पटवारियों, कानूनगो और तहसीलदारों को दोबारा नियुक्त कर सरकार ने युवाओं के साथ मजाक किया है।
इतना ही नहीं पुनर्नियुक्त कर्मचारियों को 40 से 80 हजार रुपए तक का मासिक वेतनमान दिया जा रहा है, जिससे युवाओं में और अधिक असंतोष है। यदि सरकार स्थायी नियुक्तियां करने में असमर्थ है तो कम से कम आउटसोर्स आधार पर ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए था।
जिला चम्बा के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हजारों पद रिक्त पड़े होने के बावजूद उनकी भर्ती न होना युवाओं के लिए निराशाजनक है। प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो युवा आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगारी को लेकर युवा एकजुट हो चुका है और युवाओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन अंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला में श्रीमद्भागवत कथा छटा दिन : कथावाचक ऋषि गौतम द्वारा नंद उत्सव और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए

बद्दी, 11 जून (तारा) : बद्दी उपमंडल के गुल्लरवाला के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर परिसर में पंचायत के समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता : डॉ. हँस राज

चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता : डॉ. हँस राज एएम नाथ। चम्बा :  नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

15 नवंबर को भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल संस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर से चम्बा प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!