सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा के प्रांगण का किया फर्श पक्का

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी एलीमेंट्री सम्राट स्कूल अजनोहा में विकास कार्य को जारी रखते हुए सेंटर हेड टीचर मैडम दर्शन कौर के नेतृत्व और मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की देखरेख में स्कूल के प्रांगण में कंक्रीट मिक्सर से फर्श बिछाया गया। मैडम दर्शन कौर व मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की ओर से संयुक्त रूप में बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य निरंतर जारी है, जिसमें स्कूल की इमारत की रंगाई-पुताई, स्कूल में फर्श पर टाइलें बिछाना व अन्य मरम्मत कार्य शामिल है। जसविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह यूएसए ने स्कूल की रंगाई-पुताई व अन्य विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए निर्मल सिंह परमार के माध्यम से दान किए। स्कूल प्रबंधन ने दानकर्ता परिवार को स्मृति चिह्न देकर आभार जताया। उल्लेखनीय है कि अजनोहा गांव का प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र के आदर्श विद्यालय जैसा दिखता है। इस अवसर पर कमलजीत सिंह, नरिंदर अजनोहा, ओंकार सिंह, ठेकेदार जसविंदर सिंह चक बिलगा, बिट्टू भगत वाहद व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का किया लोकार्पण होशियारपुर, 03 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत...
article-image
दिल्ली , पंजाब

2 धमाकों पर सियासत तेज : हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब सीएम भगवंत मान के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली :  केद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में हुए दो धमाकों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का भाजपा ने किया एक और वीडियो जारी कर लिखा केजरीवाल की लाट साहिक के ठाठ

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की ओर से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है...
Translate »
error: Content is protected !!