सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल गढ़ी मानसोवाल में वार्षिक समागम संपन

by

गढ़शंकर :   सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल गढ़ी मानसोवाल में वार्षिक समागम  मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उक्त समागम  का उद्घाटन सरपंच नरिंदर कौर और समस्त ग्राम पंचायत गढ़ी मानसोवाल ने किया। समारोह में मेजर डाॅ. सरोज रानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मास्टर अश्विनी राणा ने मंच संचालन किया और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने सामाजिक बुराईओं पर कविताऐ , गीत और कोरियोग्राफी पेश की। इसके इलावा ‘सोशल मीडिया’ विषय पर  नाटक का मंचन कर  सोशल मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। समागम के अंत में स्कूली छात्राओं द्वारा गिदा प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में स्कूली बच्चों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। इस दौरान सेवानिवृत्त अध्यापक चूहड़ सिंह ने भी बच्चों, ब्लॉक समिति सदस्य सरोज बाला, सुनीता रानी, पंच सुग्रीव सिंह, पंच गुरदयाल सिंह, पंच चैन सिंह, पंच संजू राणा,  ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेश कुमार जी ने लोगों को सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल को हमेशा सहयोग देने वाले गांव के समाज सेवी जरनैल सिंह जैला, प्रोफेसर महिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मुकेश शर्मा, साधु राम, मंजीत सिंह, अमन कुमार, सतनाम सिंह, बलजीत बल्ली, गुरदयाल सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल राज कुमार, मास्टर जसविंदर सिंह, मास्टर हरप्रीत सिंह, हेड टीचर सुखप्रीत कौर, हेड टीचर नीतू बाला, हेड टीचर दिनेश मोदगिल, मास्टर मनोज कुमार, मास्टर कल्याण सिंह, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, सुरेखा रानी, मास्टर जसप्रीत सिंह, मास्टर जसबीर सिंह, मास्टर सुरिंदर कुमार, मैडम सुनीता, मास्टर बलविंदर सिंह,  नरिंदर कौर,  किरण, गुरप्रीत कौर, निशा, जसविंदर कौर, माया देवी, सुनीता रानी, ममता रानी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण, बच्चों के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या, जनहित में खन्ना ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मामला : आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल, पंजाब की जनता बेहाल : खन्ना 

होशियारपुर 30 सितंबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
पंजाब

 उल्लंघन करने वालों हो सकती है 6 माह की कैद व जुर्माना _ समूह प्रिंटिंग प्रैस मालिक चुनाव सामग्री की छपाई के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूर्ण पालन बनाएं यकीनीः जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 18 मार्च :  लोक सभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में समूह प्रिंटिंग प्रैस मालिकों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान हिदायत की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के युवक की न्यूजीलैंड में मौत : एक महीना पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के रूप में रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम...
Translate »
error: Content is protected !!