सरकारी कर्मचारियांे को कोरोना सुरक्षा नियमों बारे एसओपी जारी, उलंघन पर होगी नियमानुसार कार्यवाही: डीसी

by
ऊना  : सरकारी कार्यालयों में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसओपी जारी की गई है। यह दिशानिर्देश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 व 34 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों के अन्तर्गत जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कार्यालय में आम जनता व आंगतुकों के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रावधान सुनिश्चित किया जाये साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आंगतुकों को बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। कार्यालय परिसर के अंदर हर समय मास्क का प्रयोग किया जाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय बैठकों में मास्क लगाना एवं सामाजिक दूरी के अनुरूप बैठने की व्यवस्था करना विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी। बैठक कक्षों में वेंटिलेशन की व्यवस्था भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बंद हाल या कमरों में कर्मचारियों द्वारा साथ बैठ कर दोपहर का भोजन या सामूहिक भोजन करने पर प्रतिबंध रहेगा। विभाग के सभी कार्यक्रम जिनमे आम जनता को आमंत्रित किया गया हो, वहां हैंड सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीमिंग के साथ-साथ निर्धारित सामाजिक दूरी बनाये रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। जहां तक संभव हो, ऐसे आयोजन खुले स्थानों में ही किये जाएं।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर उचित सफाई और कम से कम दिन में दो बार हाइपो क्लोराइड का घोल स्प्रे किया जाए तथा बार-बार छुई जाने वाली सतहों जैसे दरवाजों के हैंडल, शौचालय आदि के हैंडल, रेलिंग, बैठने के स्थान आदि को नियमित अंतराल पर कीटाणुरहित किया जाए। कर्मचारियों और आंगतुकों द्वारा छोड़े गए मास्क व दस्ताने का निस्तारण ढके हुए डिब्बे में ही किया जाना सुनिश्चित करे। इसके अलावा कार्यालय परिसर के भीतर हर समय शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करे तथा किसी भी कर्मचारी को फ्लू जैसे लक्षण हैं तो कार्यालय अध्यक्ष अवश्य उनका कोविड 19 टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें।
कार्यालयों में कोई कोविड संक्रमण क मामला सामने आता है तो 48 घंटों के भीतर रोगी द्वारा विजिट की गयी जगहों को सैनिटाइजेशन करने के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य फिर से शुरू किया जायेगा। विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे कार्यालय के समय और बाहर भी मास्क एवं सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें।
इन आदेशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। मात्स्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश मत्स्य मण्डल मण्डी द्वारा बुधवार को लंबाडग नदी बरोट में 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज सफलतापूर्वक डाला गया। इस अवसर पर जिला मण्डी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

83 से 110 वर्षीय बुजुर्गों ने बूथों पर पहुंच अपने हक का वोट डाल की मिसाल पेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 83 से 110 वर्ष तक के बुजूर्गों ने मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने अधिकार का वोट देकर मिसाल पेश की है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद...
Translate »
error: Content is protected !!