सरकारी कार्यालयों में लागू रहेगा नो मास्क, नो सर्विस नियम : डीसी

by

ऊना: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत अनुभाग 33 व 34 के अंतर्गत आज आदेश जारी करते कहा कि सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक व्यवहार हेतु कोविड-19 के दृष्टिगत कार्य स्थल पर कर्मचारियों के साथ-साथ आगंतुक सुरक्षा हेतु मास्क का प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के किसी भी प्रकार की सेवा नहीं दी जाएगी। सभी कर्मचारी हर समय मास्क को प्रयोग सुनिश्चित करें। प्रतिक्षा कक्ष में बैठने के लिए उचित दूरी का ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जहां ई-सेवाएं उपलब्ध हैं, वहां सरकारी कार्यालयों में आने की बजाय ऑनलाईन व डिजिटल माध्यम से सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने को कहा :मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता पर भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी: जिला कांगड़ा में जिला योजना, विकास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के अभियान को दें निर्णायक गति : डीसी जतिन लाल

डीसी ने ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को निर्णायक...
Translate »
error: Content is protected !!