सरकारी कालेज के ई-ब्लाक का किया उद्घाटन : 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से ब्लाक का किया गया नवीनीकरण

by

होशियारपुर, 09 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नवीनीकरण की गई सरकारी कालेज होशियारपुर की ईमारत के ई-ब्लाक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से इस ब्लाक के नवीनीकरण का कार्य किया गया है, जिसमें पूरी ईमारत को पेंट, नया फर्श, टाइल वर्क, खिडक़ी, दरवाजे लगाने के अलावा पूरे ब्लाक को आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त ब्लाक की हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी और इसकी मरम्मत की जरुरत थी। इस लिए इस पूरे ब्लाक का नवीनीकरण कर इसे आधुनिक रुप दे दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उच्च शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए पूर प्रयास कर रही है, जिसके लिए जहां सरकारी कालेजों में प्राध्यापकों की भर्तियां की जा रही है वहीं बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कालेज होशियारपुर की अमीर विरासत की पहचान है, जहां से पढ़ कर विद्यार्थियों ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, प्रिंसिपल जोगेश, सतंवत सिंह सियाण, एक्सियन राजीव सैनी, एस.डी.ओ गुरमीत सिंह के अलावा कालेज का समूहस्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा ने की बलात्कारियों को कड़ी सजा की मांग: सुभाष मट्टू

गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा के आह्वान पर ट्रेनी डॉ. मौमिता देब नाथ के बलात्कारी हत्यारों को फांसी देने के लिए गांव गढ़ी मट्टों में ममता बनर्जी सरकार और मोदी सरकार के पुतले जलाये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा की पत्नी चोरी हुई फॉरच्यूनर, पुलिस ने की बरामद, 2 ग्रिफ्तार : भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी है ,पता चलने पर भी बेफिक्र होकर 9 शहरों में 15 दिन गाड़ी लेकर घूमते रहे

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार 15 दिन के अंदर पुलिस ने बरामद कर ली है। यूपी के वाराणसी से कार को बरामद किया गया।...
article-image
पंजाब

चन्नी बताएं कि वह पंजाब सरकार की नशा विरोधी जंग के साथ हैं या नशा तस्करों के साथ – पन्नू

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चिट्टे...
Translate »
error: Content is protected !!