सरकारी बेलदार की हत्या, अवैध खनन रोकने पहुंचे : ट्रैक्टर ट्रॉली पास के एक गेस्ट हाउस ले जाने को कहा लेकिन उक्त अज्ञात लोगों ने दर्शन सिंह पर हमला कर कर दिया घायल

by

बटाला : गांव कोटला बज्जा सिंह के नजदीक कसूर ब्रांच की नहर के पास अवैध खनन रोकने पहुंचे सरकारी बेलदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल बेलदार को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बेलदार को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है।
मृतक बेलदार की पहचान दर्शन सिंह (53) निवासी नाथपुर कादियां के रूप में हुई है। दर्शन सिंह नहर विभाग में बेलदार के रूप में कार्यरत था। वहीं आरोपी मौके से अपनी ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक बेलदार दर्शन सिंह के साथियों ने बताया कि बुधवार की देर रात दर्शन सिंह को सूचना मिली थी कि कसूर ब्रांच नहर के पास कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। जब दर्शन सिंह मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग ट्राली में रेत भर रहे थे।
दर्शन सिंह ने उन्हें रोका और ट्रैक्टर ट्रॉली पास के एक गेस्ट हाउस ले जाने को कहा लेकिन उक्त अज्ञात लोगों ने दर्शन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। दर्शन सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्राम पंचायतों के सरपंचों/पंचों के उपचुनाव के लिए मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्यक्रम जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 23 मई तक मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के निर्देश होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, होशियारपुर जिले में जिन ग्राम पंचायतों में...
article-image
पंजाब

पंकज को दसवीें में सौ प्रतिशत अंक लेने पर आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब दुारा जिला सचिव जीत राम रत्तू के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल सड़ोया के विधार्थी पंकज पुत्र लहिंबर सिंह ने दसवीं के नतीजे में 650 में से 650 अंक...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!