सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में वार्षिक समारोह संपन

by
गढ़शंकर, 29 मार्च:  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार के नेतृत्व में संपन हुया। समागम दौरान हरदेव सिंह काहमा की सोच “मेरा पंजाब मेरी पंजाबी मेरे पंजाबी” थीम तहत नए दाखल हुए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस समारोह के मुख्य मेहमान के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब तथा विशेषातिथि के रूप में  विख्यात उद्योगपति व समाजसेवी हरदेव सिंह काहमा, सहायक डायरेक्टर एनसीईआरटी पंजाब श्रीमती सुनीता छाबड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, आईएएस योगराज सिंह, डीएसपी सहवाज सिंह, सरपंच सुरिंदर दुग्गल, कैप्टन सगली राम, कैप्टन ज्ञान सिंह कौल, पंडित गगनदीप, डॉक्टर कश्मीर, खानखाना से प्रवासी भारतीय स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष लखबीर सिंह राय, बलवीर सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, गुरपाल सिंह, बलदीप सिंह, रिपदुमन सिंह चग्गर, सरपंच रविंदर सिंह तथा विभिन्न गांवों के सरपंच उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा स्कूल के विकास में सहयोग देने वाली तथा अन्य समाजसेवी सख्शियतों सहित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह दौरान स्कूल में नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी निशुल्क बांटी गई और सेशन 2024 25 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा शैक्षणिक मुकाबलों में नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मास्टर जसपाल सिंह शौंकी व पंजाबी मिस्ट्रेस इंदरजीत कौर तथा नीतू रणदेव द्वारा बाखूबी किया गया। सौ फीसदी हाजिरी वाले विद्यार्थियों तथा विद्यार्थियों के जागरूक अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस समागम में विद्यार्थियों द्वारा कविता उच्चारण, शब्द, गीत, भांगड़ा, नाटक, स्किट तथा गिद्दा पेश किया गया, जिसकी तैयारी स्टाफ द्वारा करवाई गई थी। इस मौके समूह स्कूल स्टाफ मेंबर्स उपस्थित थे। समागम दौरान विद्यार्थियों को दूध, फल तथा दोपहर का खाना दिया गया। मुख्य अध्यापक श्री सुखविंदर कुमार ने आए हुए मेहमानों, सरदार हरदेव सिंह काहमा, गांव के सभी प्रवासी भारतीयों, गांव की पंचायत, समूह स्टाफ तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कोठी नंबर 1294 में ताला तोड़कर पर्स और लैपटॉप चुराए : शिवालिक एवेन्यू में एक बार फिर चोर सक्रिय

नंगल। नंगल की सबसे आलीशान कॉलोनियों में शामिल शिवालिक एवेन्यू में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए। अब शातिरों ने कॉलोनी के फेस दो की कोठी नंबर 1294 में ताला तोड़कर चोरी घटना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 बैंकों का वजूद होगा खत्म : देश के 43 बैंक घटकर होंगे 28

मोदी सरकार अब 21 बैंकों को एक करेगी। केंद्र सरकार बैंकों की सर्विस को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए बैंकों को जोड़ रही है। अब सरकार बैंकिंग सर्विस को बेहतर...
article-image
पंजाब

भंडारे में रोजाना हजारों की संख्या में संगत करती है लंगर ग्रहण : 27 जून से चल रहे भंडारे को 5 अगस्त को दिया जाएगा विश्राम

गढ़शंकर। श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के...
article-image
पंजाब

Nature Fest-2026 to be Held

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.9 : Deputy Commissioner Ashika Jain informed that “Nature Fest-2026” will be grandly organised at Lajwanti Stadium, Hoshiarpur, from February 13 to 17. Presiding over a review meeting held today at the district...
Translate »
error: Content is protected !!