सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा से ही विकास का आधार – किशोरी लाल

by
बैजनाथ, 8 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं।
यह बात सीपीएस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेहरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहे। किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर है तथा इस पर सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जितने भी उच्च शिक्षण संस्थान चल रहे हैं वे कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ही खोले गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है , इसलिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन प्रदान करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने ने आशा जताई कि साझा दृष्टिकोण से सभी मिलकर एक शिक्षित और समृद्ध समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य बीर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 11 हजार की प्रोत्साहन राशि और प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को 5100 रुपए देने की घोषणा की।
इसके उपरांत सीपीएस किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत चढियार के लोअर ननबाड़ गांव के लोगों से रूबरू और उनकी समस्याओं को सुना । उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओ को निपटारे के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार चढ़ियार अभिराय सिंह ठाकुर ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिंद्र जम्वाल, प्रधान ग्राम पंचायत चढियार बबली देवी , उप प्रधान कुलदीप वैध , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , गुलाव राणा, समीर राणा, चमन भगांलिया , करतार चंद , सुरेश कुमार , बलवंत सिंह, नीमा देवी , शीला देवी , अर्चित धीमान, अजय गौड़ , सहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्षद्वीप के पर्यटन अध्ययन के बाद हिमाचल विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति, जिसकी अध्यक्षता राकेश कालिया कर रहे हैं, ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा कर वहां उपलब्ध पर्यटन गतिविधियों एवं पर्यटन सुविधाओं का गहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- “संपर्क में हैं कैप्टन”

चंडीगढ़ : पंजाब के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। दरअसल, इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया, राजस्व मंत्री से की चर्चा

एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के विभिन्न कारकों का अध्ययन करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर पहुंची पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला...
Translate »
error: Content is protected !!