सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज मुकाबले आयोजित : भाषण मुकाबले में गुरलीन ने प्रथम, संजना ने द्वितीय, कीमती ने तृतीय स्थान किया हासिल

by
गढ़शंकर, 15 मई: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में कैरियर गाइडेंस और काउंसलिंग के तहत  ब्लॉक नोडल अधिकारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में ब्लॉक गढ़शंकर-2 के स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इन मुकाबलों में विद्यार्थियों के पंजाबी नाच, भाषण, गीत, नाटक, पेंटिंग चित्रकला, पेंटिंग तथा क्ले मॉडलिंग के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों को सफल बनाने में जसपाल सिंह शौंकी, मास्टर हरदीप कुमार डघाम, अजय कुमार बोड़ा, परमिंदर सिंह बोड़ा,  हनी भाटिया, गुरप्रीत चौहान, अरविंदर कौर, पूजा रानी, अनुपम कुमार शर्मा, अजय कुमार व अन्य स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया। पंजाबी नाच के मुकाबले में गुरलीन सरकारी हाई स्कूल डघाम ने प्रथम, खुशप्रीत व जसप्रीत सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा ने द्वितीय तथा भारतिक और जसप्रीत सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण मुकाबले में गुरलीन सरकारी हाई स्कूल डघाम ने प्रथम, संजना सरकारी सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल ने द्वितीय, कीमती सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों ने तृतीय स्थान हासिल किया। गीत गायन मुकाबले में कोमलप्रीत सिंह सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर ने प्रथम, जसकरण सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल देनोवाल कलां ने द्वितीय तथा गुरलीन सरकारी हाई स्कूल डघाम ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्ले मॉडल मुकाबले में प्रीति सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम, किरनदीप सरकारी हाई स्कूल डघाम ने द्वितीय तथा दीक्षा सरकारी सैकंडरी स्कूल हैबोवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण मुकाबले में नादिया सरकारी हाई स्कूल रामपुरबिल्ड़ों ने प्रथम, अंशिका कौर सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर ने द्वितीय तथा धवनप्रीत सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। नाटक मुकाबले में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम तथा सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला मुकाबले में हरविंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम, सिमरन शर्मा सरकारी सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल ने द्वितीय तथा मोहम्मद जीशान रामपुर बिल्ड़ों ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग मुकाबले में पीअल  कुमारी सरकारी सैकंडरी स्कूल बोडा ने प्रथम, सिमरन सरकारी सैकंडरी स्कूल हैबोवाल ने द्वितीय तथा दीपक कुमार सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 छात्र लापता : आउटिंग डे पर निकले बिशप कॉटन स्कूल शिमला के तीन छात्र लापता

एएम नाथ। शिमला :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस ) शिमला के तीन स्कूल छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया है। पुलिस से मिली जानकारी...
article-image
पंजाब

होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
article-image
पंजाब

कुलभूषण शौरी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर । ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकी अर्शदीप डाला ने कनाडा की अदालत में दाखिल की जमानत याचिका: ट्रांसलेटर की परमिशन मिली

भारत के वांटेड आतंकी अर्शदीप गिल ने कनाडा की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उसके वकीलों ने अदालत में आवश्यक दस्तावेज पेश किए हैं. अर्शदीप अंग्रेजी ठीक से नहीं समझ पाता इसलिए...
Translate »
error: Content is protected !!