सरकारी स्कूल पंडोरी बीत में नवनिर्मित चारदीवारी और साइंस लैब का उद्घाटन डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया

by
गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल पंडोरी बीत में नवनिर्मित चारदीवारी और साइंस लैब का उद्घाटन गढ़शंकर विधायक आम आदमी पार्टी और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया। मुख्याध्यापक लखविंदर सिंह ने बताया कि इस स्कूल के विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी व अन्य विषय गतिविधियों में ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर स्कूल व गांव पंडोरी बीत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख रहे हैं। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड तथा एनएमएमएस प्रतियोगी परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मंच संचालन जसवीर कौर ने बखूबी निभाई। स्कूल के अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा, तेज पाल, कुशाल सिंह, परविंदर कौर, नवजोत और  अनीता खुट्टन ने आज के उद्घाटन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी , स्कूल के मुख्याध्यापक लखविंदर सिंह, सरपंच संतोष, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष कालस, पूर्व सरपंच सरवन राम किसाना, राम शाह, चौधरी कुलवंत सिंह, हुसन लाल , ब्लॉक गढ़शंकर-2 की शिक्षा सुधार टीम के सदस्य रमेश , नोडल अधिकारी कृपाल सिंह तथा विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।
फोटो :  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी व अन्य इंस्पायर अवार्ड तथा एनएमएमएस प्रतियोगी परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए। डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी मननहाना कमेटी का किया सम्मान

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  : जिला होशियारपुर के गांव पचनंगल /खुशहालपुर में हुए छिंज मेले दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से पंंकी पहलवान ,संजीव कुमार पचनंगल अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों की ओर से गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा किसानों को क़ुदरती जलस्रोतों का रख रख़ाब करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर ने 16 जून को गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान भलाई...
article-image
पंजाब

अमेरिका से डिपोर्ट किए लोगों के मामले में पुलिस का एक्शन

चंडीगढ़। अमेरिका से डिपोर्ट किए पंजाब के लोगों के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले की अब पुलिस जांच करेगी। इसके लिए डीजीपी गौरव यादव ने चार मेंबरी कमेटी...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
Translate »
error: Content is protected !!