सरकारी स्कूल बीनेवाल के बाहरवीं के 111 विधार्थियों को पूर्व विधायक गोल्डी ने मोवाईल वितरित किए

by

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने पंजाब सरकार दुारा भेजे मोवाईल फोन बारहवीं कक्षा के एक सौ गयारह विधाथियों को वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड के समय में पढ़ाई का काम आनलाईन चल रहा है तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुारा विधार्थियों के लिए सबसे पहले मोवाईल देने के फैसले से विधार्थियों को पढाई में सहायता प्रदान करेगें।
उन्होंने कहा कि विधार्थियों को कड़ी मिहनत कर शिक्षा ग्रहण करें और उच्च पदों पर पहुंच कर अपने स्कूल, अध्यापकों, माता पिता व ईलाके के नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुारा पंजाब के स्कूलों को लाखों रूपए की ग्रांट दी गई तो चार वर्षो में स्कूलों की ईमारतों की दशा बदल गई और सकूलों में मूलभूत सुविधाओं में काफी सुधार हुया है। उन्होंने कहा कि विधार्थियों को आध्ुानिक शिक्षा प्रदान करने के लिए साफटवेयरों के साथ प्रौजेकटर उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोवाईल देने का वायदा किया था। उसकी तहत सबसे पहल बारहवीं के विधार्थियों को मोवाईल देने का काम श्ुारू किया गया। उन्होंने कहा कि बीनेवाल स्कूल को अव तक साठ लाख रूपए की ग्रांट जारी कर दी गई। जिससे ईमारत का निर्माण किया जा रहा है। इस समय स्कूल के प्रिसीपल शशि कांत विज ने कहा कि पूर्व विधायक गोल्डी ने हमारी मांग पर स्कूल को प्रयाप्त ग्रांट दिला दी है और अव हमारी कोई और मांग नहीं रही। इस समय ओबीसी सैल काग्रेस के पंजाब के चैयरमेन राकेश कुमार,आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपारय,  सेवानिवृत प्रिसीपल व सरपंच रजिंद्र सिंह, पवन कुमार भम्मियां, साईसं अध्यापक पवन शर्मा, यूथ काग्रेस प्रधान कमल कटारिया, सरपंच जरनैल सिंह गढ़ीमानसोवाल, सरपंच रौशन लाल नैनवां, सरपंच जतिंद्र ज्योति, पूर्व सरपंच सर्वण किसाना, पूर्व सरपंच गुरचैन चैनी,परवीन राणा, बलदेव सिंह पिपलीवाल, काका, पंच महां सिंह, पंच सरबजीत सिंह, पंच निरंजन सिंह, अध्यापक सुधीर राणा, कल्याण सिंह, सुरिंद्रपाल शर्मा, रजिंद्र सिंह आदि मौजद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख पंजाबियों को अमेरिका से के निर्वासन का खतरा….!! डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित रूप से 20 इमिग्रेशन जजों को बिना किसी पूर्व सूचना के कर दिया बर्खास्त

अमेरिका  से अवैध प्रवासी भारतीयों को ट्रंप सरकार निकाल रही है। अवैध तरीके से अमेरिका गए 332 भारतीयों को डिपोर्ट कर अलग-अलग तारीखों में वापस भेजा जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 128 लोग...
article-image
पंजाब

हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार : परमजीत सिंह पम्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बरनाला : बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पम्मा ठिकरीवाल, जगराज सिंह राजा रायसर, गुरमीत...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा संत बाबा निधान सिंह जी की जन्मस्थली नडालों से श्री आनंदपुर साहिब तक नगर कीर्तन निकाला

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी...
article-image
पंजाब

भज्जलां के मनराज को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव भज्जलां के मनराज सिंह को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मनराज के पिता हरदीप कुमार व माता नीलम को वधाई Share     
Translate »
error: Content is protected !!