सरकारी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों के लिए डीईओ ललिता का मार्गदर्शन काबिले तारीफ : अत्री

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा पंजाब में जहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस के कुशल नेतृत्व में पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा, खेल, तकनीक व रोजगार के क्षेत्र में लंबे पुल बनाकर पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जा रही है, वहीं जिला होशियारपुर से सीनियर सेकेंडरी व एलीमेंट्री स्कूलों की नुहार बदलने में डीईओ ललिता अरोड़ा अपनी दिन-रात की मेहनत, अनुभव व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही हैं। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, नीतियों का सही ढंग से पालन करके व ग्रांट का सही इस्तेमाल करके बच्चों को अच्छी व उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। पंजाब में शायद ही ऐसा पहली बार होगा कि किसी डीईओ स्तर के अधिकारी का नाम हर बच्चे व अभिभावक की जुबान पर हो। ललिता अरोड़ा जो पहले रेलवे मंडी स्कूल की प्रिंसिपल थीं और करीब 2500 लड़कियों को उच्च शिक्षा व मेरिट में आने के लिए प्रेरित करती थीं और पदोन्नति के बाद डीईओ बनकर पूरे जिले के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। जहां सैकड़ों अभिभावक जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे थे, उन्होंने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवाकर राहत की सांस ली है, वहीं मैडम ललिता अरोड़ा भी अभिभावकों की कसौटी पर खरी उतरी हैं और अपने मनोवैज्ञानिक तरीके व अनुभव से बच्चों को पंजाब की मेरिट सूची में लाकर इंडिया स्तर की जेईई व नीट जैसी प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान दिलाया है। विद्यार्थी व अभिभावक डीईओ ललिता अरोड़ा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस व मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार से बेहद खुश हैं। समाजसेवी व किसान तीर्थ शर्मा अत्री ने बताया कि उनके बच्चे भी पहले प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते थे लेकिन अचानक शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस से प्रेरित होकर उन्होंने रेलवे मंडी मैडम ललिता की प्रेरणा से अपनी बेटी को पहले सरकारी स्कूल में तथा अगले वर्ष बेटे को नॉन मेडिकल में दाखिला दिलवाया। परिणामस्वरूप दोनों बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर बिना किसी ट्यूशन के जनरल कैटेगरी के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज में स्कॉलरशिप प्राप्त की, तथा प्राइवेट स्कूलों की लूट से भी बच गए। अत्री ने डीईओ ललिता अरोड़ा, हरजोत सिंह बैस और मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष आभार व्यक्त करते हुए यह संदेश भी दिया कि पंजाब के स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा और शुद्ध है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाना चाहिए क्योंकि यहां योग्य, ईमानदार अध्यापक, प्रिंसिपल और डीईओ हैं।

 

 

 

With Regards & Thanks.
Dr. Daljeet Ajnoha P.hD,
D-Litt (Journalism)
9872183601

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला शिक्षा एवं सिखलाई संस्थान होशियारपुर ने उल्लास कार्यशालाओं के माध्यम से साक्षरता मिशन का नेतृत्व किया, शिक्षार्थी लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर”

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत को 100% साक्षर बनाने के राष्ट्रीय मिशन के तहत, DIET होशियारपुर द्वारा उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक श्रृंखलाबद्ध उल्लास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है,...
article-image
पंजाब

जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए पंजाब के दो जवानों का पैतृक गांवों में हुआ संस्कार

शहीद हरमिंद्र के सिर पर मां ने सजाया सेहरा, लांस नायक प्रीतपाल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव चंडीगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन में बलिदान हुए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का HRTC कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट – 4 फीसदी बढ़ाया DA : 2025 तक हिमाचल पथ परिवहन निगम अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
Translate »
error: Content is protected !!