सरकारी हाई स्कूल डघाम का दसवीं का परिणाम शानदार रहा

by

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस परिणाम में छात्र लवप्रीत पुत्र तलविंदर राम ने 83.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कुलजीत कौर पुत्री देस राज ने 80.2 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय तथा नेहा पुत्री सुरिंदर कुमार ने 80 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा : एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत भी शामिल

चंडीगढ़  :  पंजाब के  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, 20 फरवरी से 23 फरवरी तक एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 महीने के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद गैंगस्टर अफरीदी इथियोपिया से भारत लाया गया

डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग का सरगना ए-कैटेगरी गैंगस्टर; पंजाब पुलिस ने घोषित किया था 5 लाख रुपये का इनाम, टारगेट किलिंग और फिरौती के लिए फायरिंग करवाने के आरोप चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को विदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में आयोजित : डीसी जतिन लाल बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।...
पंजाब

सतलुज सदन में बीबीएमबी के चीफ व अन्य अधिकारियों के साथ के एमएलए हरजोत बैंस ने मीटिंग

नंगल: आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस गत दिवस सिविल अस्पताल नंगल के अचानक दौरे के उपरांत बीबीएमबी के सतलुज सदन में पहुंचे। जहां उनका विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!