सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

by
गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डा. जसपाल सिंह प्रिंसिपल लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर ने शिरकत की। इस मौके उन्होंने संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जिंदगी में सफल होने के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य एक अच्छा इंसान बनाना है। जिंदगी में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उसमें निरंतर परिश्रम बहुत जरूरी है। इस मौके मास्टर हरदीप कुमार ने डा. जसपाल सिंह की शख्सियत पर प्रकाश डालते हुए उनका स्वागत किया। अंत में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल में डॉ. जसपाल सिंह का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को उनके द्वारा बताई गईं मूल्यवान बातों पर अमल करते हुए जिंदगी को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अन्य मुख्याध्यापिका नवदीप सहगल व हरदीप कुमार के अलावा अध्यापकगण जोतिकि लद्धड़,  वरिंदर कौर, जितेंद्र कुमार, अंशु राणा, मैडम रीना, ज्योति शर्मा आदि व समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Aashika Jain Reviews Aadhaar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /March 24 :   Deputy Director General (DDG) of the Unique Identification Authority of India (UIDAI), Ms. Bhawna Garg, IAS held a District Level Aadhaar Monitoring Committee meeting with Smt. Aashika Jain, I.A.S....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग में ऋषभ उर्फ बादशाह की मौत का मामला – एसएचओ लाइन हाजिर : आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का था आरोप

जालंधर  :  साकरे बाजार खिंगरा गेट के पास दीपावली की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों साहिल कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों और अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान हुए नष्ट, बल्कि यह है कि वे क्यों हुए नष्ट : सीडीएस चौहान

नई दिल्ली।  भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है...
Translate »
error: Content is protected !!