सरकारी हाई स्कूल डघाम में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर सेमिनार आयोजित 

by
गढ़शंकर, 27 सितंबर : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के प्रबंधों में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार को मुख्याध्यापिका नवदीप सहगिल तथा साइंस मास्टर जितेंद्र कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए विभिन्न यूनिवर्सिटियों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए करवाए जा रहे विभिन्न कोर्सों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस आधुनिक युग में डिस्टेंस एजुकेशन के महत्व पर प्रकाश डालते समय और स्थिति अनुसार विद्यार्थियों को अपनी योग्यता में निपुण होकर जीवन में कामयाब होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नवमी तथा दसवीं के विद्यार्थियों समेत समूह स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन का तहसील इजलास संपन्न

गढ़शंकर : गढ़शंकर के भाग सिंह हाल में कुल हिंद खेत मजदूर यूयिन का तहसील इजलास संपन्न हो गया। मुलाजिम नेता करनैल सिंह ध्वजारोहण किया। वक्ता करनैल सिंह, हंसलाल, तरसेम लाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एनईपी 2020 का एकीकरण: चुनौतियां और अवसर – एक शानदार सफलता” पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी संगोष्ठी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), होशियारपुर ने स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के सहयोग से “तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एनईपी 2020 का एकीकरण: चुनौतियां और अवसर” विषय...
Translate »
error: Content is protected !!