सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में राष्ट्रीय स्पेस दिवस मनाया : विधार्थियों के विभिन्न तरह के क्विज़ मुकाबले भी करवाए

by

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में स्कूल के मुख्याध्यापक दिलदार सिंह के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय स्पेस दिवस मनाया गया। साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा नके जसवीर कौर के सहयोग से एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया । जिसमें कक्षा नौवीं की सपना और कक्षा आठवीं की जश्नप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा आठवीं की खुशबीर कौर और सिमरन की टीम ने द्वितीय स्थान और कक्षा सातवीं की छात्रा राधिका रानी और नौवीं की भारतीका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके इलावा अध्यापक तेजपाल के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हरविन्दर सिंह ने प्रथम स्थान, धवनप्रीत ने द्वितीय स्थान और अनुज धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में छठी कक्षा की रीत ने प्रथम, नेहा व सिमरन ने द्वितीय और आठवीं कक्षा की दीक्षा तृतीय ने स्थान हासिल किया। मॉडल बनाने के मुकाबले में 6वी के गुरविंदर सिंह को पहला और आठवीं के रजनीश को दूसरा स्थान मिला।
मुख्याध्यापक दिलदार सिंह ने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अंतरिक्ष दिवस क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग और मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के सभी स्टाफ और लगभग 80 छात्रों ने एनसीईआरटी की ओर से चंद्रयान क्विज़ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाग लिया। कुशल सिंह ,नवजोत, अनीता कुमारी, परविंदर कौर ,कमलजीत सिंह और जसवीर कौर के सहयोग से स्पेस दिवस से संबंधित गतिविधियां का सफल आयोजित की गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब के बिगड़े हालात- आप की नाकामियों से पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश को खतरा : खन्ना 

खन्ना का खुला दरबार  : – होहियारपुर, 3 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके खन्ना के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*सिपाही परमवीर सिंह पंचतत्व में विलीन : उपमुख्यमंत्री ने कहा, “युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर।सिपाही परमवीर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बीटन (हरोली विधानसभा क्षेत्र) में किया गया। लेह-लद्दाख में तैनात 33 वर्षीय परमवीर सिंह का रविवार...
article-image
पंजाब

आईडीएफसी बैंक के कलेक्शन मैनेजर को 40000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : राज्य में भ्रष्टाचार की समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने  लुधियाना के फिरोज गांधी मार्केट में आईडीएफसी बैंक के कलेक्शन मैनेजर बिक्रमजीत सिंह को 40000 रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!