सरकारी हाई स्कूल पोसी में वैलफेयर सोसाइटी भुंगरनी द्वारा वर्दियां भेंट 

by
गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब राज्य में सरकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी बहुत बड़ा योगदान है जो राज्य भर के स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा ही इलाके के गांव पोसी में देखने को मिला। गढ़शंकर के गांव पोसी में सरकारी हाई स्कूल में अमर कौर चरण कौर वेलफेयर सोसायटी भुंगरनी द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष जसवीर सिंह, सुरजीत मसुता, महासचिव परमिंदर सिंह, परविंदर सिंह राणा आदि ने स्कूल पहुंच कर
विद्यालय के जरूरतमंद
 विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी भेंट की। इस मौके स्कूल प्रभारी सुखदेव सिंह ने वैलफेयर सोसाइटी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ग्राम पोसी के सरपंच रेशम सिंह, विद्यालय प्रभारी सुखदेव सिंह, स्टाफ सदस्य कमलजीत सिंह, दीपक चौधरी, कमलदीप, दलवीर कौर, नीलम, पूनम, नरेन्द्र कुमार व विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

18 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ FIR : पंजाब पुलिस की अवैध ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़। विदेशों में बसने की इच्छा रखने वाले युवाओं की सुरक्षा के लिए अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग और साइबर क्राइम विंग द्वारा प्रोटेक्टरेट ऑफ...
article-image
पंजाब

भाजपा मंडल तलवाड़ा के प्रधान विनोद कुमार मिट्ठू की अध्यक्षता गांव अमरोह मे मीटिंग

तलवाड़ा (राकेश शर्मा): गांव अमरोह मे भाजपा पार्टी से संबंधित वर्कर्स की एक अहम मीटिंग आयोजित की गई।इस मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा मंडल तलवाड़ा के प्रधान विनोद कुमार मिट्ठू ने की। जिसमें ओबीसी मोर्चा...
article-image
पंजाब

5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू : पूर्व कांग्रेसी मंत्री सिंगला के करीबी 5 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

चंडीगढ़ | कांग्रेस सरकार दौरान पंजाब के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंदर सिंगला के मंत्री रहते अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस...
article-image
पंजाब

नव-विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : ससुर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में नव-विवाहिता ने अपने सास-ससुर व ननंद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने कमरे में बंद हो फंदा लगा लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!