सरकारी हाई स्कूल रोपड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 27 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला रोपड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आने वाले शैक्षणिक सत्र से इनके अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे और इन स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में किसी भी तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्त जनता के प्रतिनिधि होते हैं। उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर विकासात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। विधायक ने कहा कि उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मंजूर किए जाने वाले बजट का सदुपयोग होना चाहिए तथा इसे निर्धारित अवधि के भीतर खर्च कर दिया जाना चाहिए।
हाल ही में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बिझड़ी-बड़सर के एक दिवसीय दौरे की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि इस दौरान लगभग 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले नए बजट में भी बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान करवाया जाएगा। इंद्र दत्त लखनपाल ने राजकीय उच्च पाठशाला को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले मुख्याध्यापक ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, एसएमसी के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल सत्र की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा युवा सत्र : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला : डीएवी स्कूल टुटू के 103 विधार्थी मानसून सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय पहुँचे । डीएवी स्कूल टुटू के विधार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष अभियान के तहत 636 राजस्व मामलों का किया समाधान : DC मुकेश रेपसवाल

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 13 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र चम्बा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भूकंप तैयारियों पर 9वां राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आज प्रदेश भर में 9वां राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास आयोजित किया। यह मॉक अभ्यास घटना...
Translate »
error: Content is protected !!