सरचू और शिंकुला का सीमा विवाद, हिमाचल की सीमा में लेह और लद्दाख के लोग कर रहे कारोबार : विधायक अनुराधा राणा ने किया मौके का दौरा

by

एएम नाथ। लाहौल : लाहौल घाटी में हिमाचल की सीमा में घुसकर कारोबार करने का विवाद नहीं थम रहा है। मनाली-लेह मार्ग के सरचू और दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क पर शिंकुला दर्रा के अंदर हिमाचल की सीमा में लेह और लद्दाख के लोग कारोबार कर रहे हैं।

ताजा मामला दारचा-शिंकुला दर्रा-जांस्कर-लेह मार्ग पर सामने आया है। यहां एक पर्यटन कारोबारी ने शिंकुला से करीब 18 से 20 किमी अंदर दारचा पंचायत में टेंट लगा दिए। इसको देखते हुए विधायक अनुराधा राणा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उनके साथ दारचा पंचायत के प्रधान अशोक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत के अंदर लगाए टेंटों को हटा दिया है। शिंकुला दर्रा में एक ढाबा चला रहे व्यक्ति को वन विभाग ने जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि लाहौल क्षेत्र में दो जगहों पर सीमा विवाद का मसला चल रहा है।

उधर, मनाली-लेह मार्ग पर चल रहा विवाद सर्वे करने के नौ साल बाद भी नहीं सुलझ पाया है। इससे पहले भी करीब आठ से नौ साल पहले शिंकुला के पास पलमो में इसी तरह का मामला सामने आया था। वहीं हिमाचल की सीमा सरचू में भी कई बार लेह के कारोबारी 17 से लेकर 30 किलोमीटर अंदर तक टेंट लगा चुके हैं। वर्षों से चल रहा विवाद नहीं सुलझ पा रहा है।

हिमाचल और लेह-लद्दाख के बीच के इस विवाद को लेकर 2015 में सर्वे आफ इंडिया की टीम ने विवादित स्थल का दौरा किया। टीम ने हिमाचल सीमा के अंदर तक घुस कर कारोबार करने का खुलासा किया था। मगर तब से मामला ठंडे बस्ते में है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि सरचू का मामला सरकार के ध्यान में है। शिंकुला के विवाद को सुलझा दिया गया है। यहां पर शिंकुला दर्रा से भी अंदर आकर लगाए गए टेंट को हटा दिया है। शिंकुला में ढाबा संचालक को भी हटने को कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि अधिकारी खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों की करें हर संभव सहायता : चंद्र कुमार

पालमपुर में खरीफ फसलों पर कार्यशाला आयोजित, प्रदेश में हल्दी की खेती व उपयोग की संभावनाओं को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित* एएम नाथ। पालमपुर, 2 मई :- चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रवि ठाकुर के नामांकन में केलांग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाज़ सुनी नहीं, विधायक को जलील किया : जयराम ठाकुर

पिछले 15 महीनें में विकास की रेस में पीछे छूट गया लाहौल-स्पीति आज फिर से विधानसभा के चुनाव की स्थिति बनी है तो उसके ज़िम्मेदार सुक्खू ख़ुद है , मुख्यमंत्री के ज़िले के तीन...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हादसे के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार : उफनती खड़ में पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले युवाओं को सरकार को सम्मानित करना चाहिए – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 12 अगस्त : कल हुए जेजो हादसे का जायजा लेने पहुंची भाजपा नेता निमिषा मेहता ने इस भयानक सड़क हादसे के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। निमिषा मेहता ने इलाके के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनलोग कलां के लिए लगभग 2.59 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शीघ्र होगा आरम्भ : कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उपलब्ध कृषि योग्य भूमि से...
Translate »
error: Content is protected !!