सरपंच की हत्या मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज : आरोपियों ने कार से बरसाई थी गोलियां

by

मोगा।  बाघापुराना में कल शुक्रवार को गांव पत्तों हीरा सिंह के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या के मामले में चार ज्ञात समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्चर जतिंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि शुक्रवार को उसका भतीजा सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी पुत्र कुलविंदर सिंह सरपंच पत्तों हीरा सिंह तथा हरविंदर सिंह हैप्पी की पत्नी समेत अपनी थार गाड़ी पर सवार होकर कोटकपूरा को जा रहे थे।

तथा रास्ते में उसका भतीजा सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी अपने सुजान जिम बाघापुराना में किसी काम के लिए रुक गया। उसको व उसके भतीजे की पत्नी अपनी गाड़ी में से उतरकर कुछ दूरी पर खड़े हो गए तथा उसका भतीजा गाड़ी पार्किंग करके जब अपने जिम की ओर जाने लगा तो एक फारचूुनर गाड़ी पर सवार मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू , जोबनप्रीत सिंह , जसवंत सिंह निवासी गांव जैमलवाला, जसकरण सिंह उर्फ जसू शर्मा निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह अपने 6 अज्ञात लोग आए जिन्होंने उसके भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

जिस कारण उसके भतीजे के गोलियां लगी तथा मौके पर नीचे गिर गया। आरोपित गाड़ी में उसके भतीजे का पिस्टल चोरी करके अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत अपने भतीजे को इलाज के लिए बाघापुराना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके भतीजे सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी को मृत करार दे दिया।

मृतक के चाचा जसविंदर सिंह ने कहा कि आरोपित मनप्रीत सिंह का अपनी पत्नी रुपिंदर कौर के साथ झगड़ा चला आ रहा था और उसका भतीजा रुपिंदर कौर की सहायता करता था। इसी शक के चलते उसके भतीजे पर गोलियां चलाकर हमला करके मौत की नींद सुलाई गई हैं।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच के बाद मनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, सकरण सिंह सहित उनके 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आमर्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिता ने चार लाख में बेचा नवजात बच्चा : नोट निकले नकली, मानव तस्करी में शामिल आशा वर्कर

मंडी गोबिंदगढ़ । पिता ने नवजात बच्चे को चार लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन उसे जो रुपये मिले वो नकली थे। आरोपी पिता को दिए गए नोट नकली होने के बाद मानव तस्करी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी में ओवरलोडिड टिप्परों के कारण चारो और जाम लगने से लोगों का घरों से निकलना हो गया मुश्किल

देर रात तक कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा गढ़शंकर।  गांव महिंदवाणी में कल देर शाम ओवरलोडिड टिप्परों व पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियों के कारण चारो और जाम लगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 47.20 लाख की ठगी : तीन आरोपी दबोचे

नई दिल्ली, 12 अप्रैल :  फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए 47.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

ब्रह्मशंकर जिंपा को पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री बनाना सराहनीय: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर -पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बीते दिन पंजाब कैबिनेट का एलान किया गया है। जिसमें विधानसभा चुनाव में होशियारपुर से शानदार जीत हासिल करने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!