सरपंच हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लद्दाख से गिरफ्तार

by

मोगा :  कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया है।

उसे मोगा की अपराध जांच एजेंसी शाखा ने हिरासत में लिया है और अब उसे मोगा लाकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित से पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि गांव पत्तो हीरा सिंह वाला के सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में बाघापुराना थाना पुलिस ने गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह निवासी गांव जैमलवाला, जसकरण सिंह उर्फ जसू शर्मा निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह समेत छह अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

क्या था पूरा मामला :  गौरतलब है कि छह मार्च को कस्बा बाघापुराना में कोटकपूरा रोड पर दिनदहाड़े सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। उस समय सरपंच अपनी थार गाड़ी में सवार होकर अपने जिम पहुंचे थे। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर दस से अधिक गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

गंभीर रूप से घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच शुरू की गई थी ह।त्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी। अब मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश और अन्य फरार आरोपितों की भूमिका के बारे में और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हेडमास्टर्स एसोसिएशन, गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: हेडमास्टर्स एसोसिएशन, पंजाब के निमंत्रण पर पंजाब के 117 विधायकों और 13 सांसदों को ज्ञापन सौंपने और उनकी मांगों को न माने जाने के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश सबंधित है दोनो चोर : बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाइक स्मेत पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान दो बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाईक स्मेत काबू करने में सफलता हासिल की है।               जानकारी मुताबिक गढ़शंकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ी

एएम नाथ। शिमला,1 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26...
Translate »
error: Content is protected !!