सरबत सेहत बीमा योजना के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का लाभ उठाए लोग: अमित कुमार पांचाल

by

ए.डी.सी ने लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की
जिले के सेवा केंद्रों व कामन सर्विस सैंटर में लोग बनवा सकते हैं ई-कार्ड, मार्किट कमेटियों में लगाए गए है विशेष कैंप
पंजाब सरकार की ओर से 30 रुपए के कार्ड पर दिया जा रहा है 5 लाख रुपए का कैशलैस इलाज
होशियारपुर, 26 फरवरी:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने बताया कि आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के ई-कार्ड बननो के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 28 फरवरी तक लाभार्थी अपना ई-कार्ड बनवा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि जिले के 11 टाइप-1 व टाइप-2 सेवा केंद्रों के अलावा कामन सर्विस सैंटरों में योज्य लाभार्थी अपना ई कार्ड बनवा सकते हैं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला होशियारपुर के अलग-अलग कस्बों, गांव आदि में आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत जागरुकता वैन के माध्यम से लोगों को ई कार्ड बनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत लोग अपने नजदीकी कामन सर्विस सैंटर में अपना कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह जागरुकता वैन 21 मार्च तक जिले के अलग-अलग गांवों में कस्बों में घूम-घूम कर लोगों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले की मार्किट कमेटियों में स्थायी कैंप लगाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग अपना ई-कार्ड बनवा सकें।
अमित कुमार पांचाल ने बताया कि कोई भी योज्य लाभार्थी अपने दस्तावेज ले जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, जिसके अंतर्गत स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थी अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड, छोटे व्यापारी अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड या पैन कार्ड, जे-फार्म धारक व छोटे किसान अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड, निर्माण कल्याण बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड मजदूर अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड व पीले कार्ड धारक पत्रकार अपना आधार कार्ड या पीला पहचान पत्र लेकर अपना ई-कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने लगाए जा रहे कैंपों का लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत आते परिवार अपने ई-कार्ड जरुर बनवाएं। यह कार्ड बनवाने की फीस 30 रुपए प्रति कार्ड है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी योज्यता वैबसाइट www.sha.punjab.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र नंबर को भर कर चैक कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 13 सरकारी अस्पतालों के अलावा जिले के 15 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया जांच निशुल्क : डॉ. रघबीर

विश्व मलेरिया दिवस पर पोस्सी में जागरूकता गोष्ठी गढ़शंकर : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में बलॉक स्तरीय मलेरिया जागरूकता गोष्ठी एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैलरी 2 लाख से ज्यादा : IGNOU की तरफ फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खालसा कॉलेज माहिलपुर का दाखिला केंद्र का शुभांरभ : खालसा कॉलेज माहिलपुर में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष फीस रियायत की व्यवस्था – प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह

गढ़शंकर , 27 मई :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर ने गढ़शंकर शहर और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, काउंसलिंग और नए सत्र में दाखिले की सुविधा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!