सराज में अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी, केंद्र से मांगी मदद : जयराम ठाकुर

by

जयराम ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित कुकलाह और बगस्याड का किया दौरा

प्रभावितों को चौबीस घंटे और रियायती दरों पर दी जाए रोपवे की सुविधा

आपदा प्रभावित क्षेत्र कुकलाह का दौरा करने के बाद जयराम ठाकुर ने उठाई मांग

प्रदेश सरकार सराज के अन्य क्षेत्रों में फंसे लोगों को तुरंत प्रभाव से करे रेस्क्यू

प्रभावितों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस बार की आपदा में मंडी जिला में बहुत तबाही हुई है। सराज समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेज़ी लाई जाए और लापता हुए दो दर्जन से अधिक लोगों की तलाशी में गंभीरता से काम किया जाए। बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह और बगस्याड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में तीन दिनों से न तो बिजली है और न संचार सेवाएं चल रही है। थुनाग पहुंचना ही मुश्किल हो गया है और जंजैहली तक मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। कई पर्यटक फंसे हुए हैं और जहां बादल फटने से लोग बह गए हैं उस गांव पख़रैर तक न तो प्रशासन पहुंच पाया है और न हम जा पा रहे हैं। 20 किमी के दायरे में सड़क नाममात्र बची है और जगह जगह सड़कों पर भारी लैंड स्लाइड हुए हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक अभी तक पख़रैर पंचायत के डेज़ी से ही 11 लोग, थुनाग से पांच और दो लोग पांडवशीला से लापता हैं। आज जहां भी गया हूं लोगों के घर और दुकानें बह गई हैं और शरण जैसे गांव में दस से 12 घर तबाह हुए हैं। इसी इलाके में करीब 200 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यही हाल थुनाग इलाके का है जहां 150 से अधिक घर गिर गए हैं और इतने ही आंशिक रूप से टूट गए हैं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे इलाके में 25 से अधिक छोटे और बड़े पुल टूट चुके हैं। लोगों को आने जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। अभी तक प्रशासन राहत राशि तक नहीं बांट सका है और न प्रभावित इलाकों तक पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि आज ही मैंने केंद्र सरकार से बात कर एनडीआरएफ भेजने और राहत कार्यों के लिए वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर भेजने की मांग की थी और तुरंत गृह मंत्री जी ने ये भेज भी दिए। आज एनडीआरएफ के कमांडेंट रजनीश जी से मौके पर बात कर लापता लोगों को तलाश करने को युद्धस्तर पर काम करने को कहा है। जलशक्ति, लोक निर्माण और बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर से बैठक कर उन्हें निर्देश भी दिए हैं। रात को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने भी मिलकर नुकसान बारे जानकारी दी और आगे कैसे राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम चलाने है उस पर विस्तृत चर्चा की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री जी से भी आज सुबह बात हुई है और मैंने उनसे आग्रह किया है कि अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाए क्योंकि जिस तरह की ये त्रासदी हुई है आज से पहले इतना नुकसान सराज में कभी नहीं हुआ है। कुकलाह और बाखली सहित आस पास के क्षेत्रों के लोगों के लिए रोपवे की सुविधा को चौबीस घंटे और रियायती दरों पर बहाल करने बारे उन्होंने रोपवे के अधिकारियों से बात की और स्थानीय लोगों को जरूरी सामान यहां से ले जाने को कहा। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के तहत आने वाले कुकलाह और बाखली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर सड़कों की बहाली का काम किया जाए। जयराम ठाकुर कैंची मोड़ से रोपवे के माध्यम से बाखली और कुकलाह पहुंचे।
उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक तौर पर जो त्रासदी इस क्षेत्र में हुई है इससे पहले ऐसी त्रासदी कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि कुकलाह और बाखली पुल टूट चुके हैं और अब इस क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन रोपवे ही है। इसलिए इस रोपवे को लोगों की सुविधा के लिए चौबीस घंटे रियायती दरों पर बहाल रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना राशन आदि का सामान ले जाने की भी यहीं से ही अनुमति भी दी जाए, क्योंकि और कोई विकल्प लोगों के पास मौजूद नहीं है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से सराज के अन्य क्षेत्रों में लोगों के रेस्क्यू आपरेशन में तेजी लाने और राहत सामग्री को जल्द पहुंचाने की मांग भी रखी है।


इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। यहां मौके पर सरोआ पंचायत के उप प्रधान देवेंद्र राणा उर्फ पम्मी ने बताया कि बारिश के दौरान जब यह आपदा आई तो एक छोटी सी खड्ड ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि मंदिर की सराय और 9 परिवारो के घऱ, बाखली पुल, कुक्लाह पुल, गावों को जोड़ने वाली सडके, बाइकें, स्कूटी, कारें और लोगों का घरेलू सामान सब कुछ पानी में बह गया। कुछ वाहन सिल्ट में फंसे हुए हैं। खड्ड के हर कोने में तबाही के निशान बिखरे हैं। अब तक सिर्फ पटवारी मौका देखने आया है बाकी कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। न राशन मिला, न टेंट, न फौरी राहत। उन्होंने मांग की है कि बेघर हुए लोगों का तुरंत किसी सुरक्षित जगह रहने का इंतजाम किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शलगा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान : ग्रामीणों को घर द्वार पर मिलेगी राशन की सुविधा

पट्टा मेहलोग, 4 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की पट्टा नाली पंचायत के गांव शलगा में कृष्णा सहकारी सभा द्वारा उचित मूल्य की दुकान खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था, 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे, मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।।इस दौरान उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तस्वीर वायरल: ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचली विद्यार्थियों की सुरक्षित वापिसी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस...
Translate »
error: Content is protected !!