सराज में सड़क व बिजली सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्ध स्तर जारी- DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई।   उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा से प्रभावित मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।
उन्होंने बताया कि सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित दूरस्थ गांवों तक सभी आवश्यकक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग निरंतर कार्य कर रहे हैं। बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारी लाइनें इत्यादि दुरूस्त कर रहे हैं औऱ अभी तक 193 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। आज बुधवार को सुराह क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति की बहाली के दृष्टिगत टिक्कर व साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत कर्मियों ने कार्य किया। जंजैहली सेक्शन के तहत 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य भी जारी है। इसी सेक्शन के तहत रूशाड़ गांव के लिए विद्युत आपूर्ति लाइन की बहाली का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त थुनाग के देजी क्षेत्र के भराड़ में 22 केवी एचटी लाइन की मरम्मत का कार्य भी निरंतर जारी है।
उपायुक्त ने बताया कि दूरस्थ प्रभावित गांवों तक सड़क सम्पर्क बहाल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। अभी तक 42 सड़कें यातायात के लिए बहाल की जा चुकी हैं। आज बुधवार को देजी व आस-पास के गांवों तक सड़क सुविधा बहाल करने के लिए थुनाग-पंजूट-लामसाफड़ सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य जारी रहा। थुनाग क्षेत्र में रैणगलू-चैंडी-करसवाली सड़क की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी तथा तुंगाधार सड़क को बहाल करने के लिए भी आवश्यक मशीनरी तैनात की गई है।
अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। मुख्य स्थलों के साथ ही विभिन्न संस्थानों से मलबा हटाने के लिए राहत कर्मी निरंतर कार्य कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबाथाच के पिछले हिस्से से अधिकांश मलबा हटा लिया गया है। यहां स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर से भी मलबा हटाने के लिए मानव संसाधन के साथ ही मशीनों का भी प्रयोग किया जा रहा है। लंबाथाच कॉलेज के साथ लगती खड्ड में बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत भी कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राहत दल आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रभावितों से संवाद कर रहे हैं। पांडव शिला व धार गांव में प्रभावितों से मिलकर राहत कार्यों पर चर्चा की गई। इन गांवों के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत बोर्ड कर्मी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे सभी सहयोगियों का आभार जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं, देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया – अमित शाह

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर आज कहा कि देश में बहुत से लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा नेतृत्व के हाथों में पेखड़ी पंचायत की बागडोर, महिला प्रधान मनीषा डिम्पल ने संभाला कार्यभार

नव निर्वाचित पंचों की शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ पंचायत का नया कार्यकाल। सामान्य बैठक में विकास का एजेंडा तय और चौकीदार नियुक्ति की उठी मांग, 20 जुलाई को होगी पहली ग्राम सभा।...
article-image
पंजाब

भगवान राम के विवाह महोत्सव में खूब नाचे श्रद्धालु, संत महापुरुषों ने भी दिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव सूद एवं प्रधान राकेश सूरी की अगुवाई में करवाई जा रही श्री राम...
Translate »
error: Content is protected !!