सरैया डिस्टिलरी में पंजाब पुलिस ने जांच के लिए डाला डेरा : जांच टीम में एसएसपी, डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी शामिल

by

चौरीचौरा :  पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के संपत्ति की जांच के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे आठ सदस्यीय टीम सीधे सरैया डिस्टिलरी में पहुंची।

अपराह्न एक बजे डिस्टिलरी परिसर में टीम गई इसके बाद अपनी जांच पड़ताल शुरू की। जांच टीम में एसएसपी, डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारी शुक्रवार को पंजाब से फ्लाइट से लखनऊ आए थे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग से गोरखपुर आए थे। आय से अधिक संपत्ति में विक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति का लिंक डिस्टिलरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उसी को लेकर सरैया इंडस्ट्रीज के डिस्टिलरी यूनिट में अधिकारी पहुंचे थे। पूर्व मंत्री को पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गेट से बार बाहर निकले एक अधिकारी से जांच के विषय मे जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी जांच अति गोपनीय है। ऐसे में कुछ जानकारी अभी दी नहीं दी जा सकती है। टीम के साथ पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया नहीं आए थे। डिस्टिलरी से अधिकारियों के कुछ अभिलेख को कब्जे में लिया है और उसको चौरीचौरा में भेज कर फ़ोटो कॉपी कराया है। सूत्र बताते है कि पूर्व मंत्री के करोड़ो की संपत्ति का मामला सरैया इंडस्ट्रीज से जुड़ा हुआ है। उसी को लेकर जांच चल रही है। डिस्टिलरी में पहले से मौजूद इंडस्ट्रीज के कस्टोडियन श्रवण कुमार विश्नोई द्वारा सुरक्षा के लिए नामित किये गए सरदार जसवंत सिंह मौजूद रहे। जांच टीम उन्हें लेकर डिस्टिलरी में गई और उनका मोबाइल को स्विच ऑफ करवा दिया था। डिस्टिलरी में जांच टीम के पहुंचने की सूचना पर हड़कंप रहा। मजीठिया कोठी, चीनी मिल पर उनके सुरक्षा गार्ड काफी सक्रिय रहे। उनके कोठी और मुख्य मार्ग के गेट पर ताला लगा हुआ था। सुरक्षा में लगे मजीठिया परिवार के गॉर्ड एक एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
पंजाब

टूटी सड़कें न बनने पर लोगों ने लगाया पक्का धरना 9वे दिन भी जारी

माहिलपुर – माहिलपुर, जेजों व कोटफातुही इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों ने जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से मेहटियाना व गढ़शंकर से झुंगिया बीत की टूटी सड़कों की सरकार द्वारा समय...
article-image
पंजाब

Devotion to Lord Shiva in

Special Report by Senior Journalist Sanjeev Kumar from Datarpur At the sacred premises of Gati Machine Baba Lal Dayal Dham in Datarpur, renowned spiritual leader Mahant Ramesh Das Ji Shastri shared his message on...
article-image
पंजाब

पाली देतवालिया को ग्रेट सिंगर अवार्ड प्रदान किया जाएगा : दोआबा साहित्य सभा द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन 19 मार्च को

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा द्वारा 19 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 10-30 बजे पिंक रोज होटल चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!