सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी : DC राघव शर्मा

by

ऊना, 25 नवम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग लगने से होने वाली दुर्घटनाएं शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवरलोडिंग, घटिया स्तर के उपकरण, बिजली के तारों का गलत कनेक्शन और लापरवाही के कारण होती हैं। इन दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए उन्होंने कहा कि कार्यालय से किसी एक कर्मचारी, जो प्रतिदिन कार्यालय का समय समाप्त होने पर कार्यालय से वापिस जाते समय बिजली के सभी उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित करें तथा इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों व वायरिंग की नियमित अंतराल पर जांच करते रहें।
राघव शर्मा ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत 101/1077 पर कॉल करके सूचना दें। सभी सरकारी/निजी कार्यालयों के भवनों में बिजली के पॉइंटों का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाये ताकि सर्दियों में हीटिंग उपकरणों के उपयोग के कारण बढे़ हुए लोड के कारण खतरों के जोखिम को कम किया जा सके।
उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में अग्निशमन विभाग द्वारा अनुशंसित अन्य प्राधिकृत एजेंसी द्वारा निरीक्षण एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट करवाएं। सर्दियों के दौरान घरों व दफ्तरों में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी आदि का प्रयोग किया जाता है। कमरों में इस प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते समय पैदा होने वाले धुएं व गैस के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने बंगाणा में अधिकारियों के साथ की बैठक : चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बंगाणा(ऊना), 9 मई. भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उप चुनावों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने बुधवार को बंगाणा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*मंझग्रां पंचायत में बच्चों के लिए बनेगा नया पार्क : केवल सिंह पठानिया*

*7 लाख से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण, सत्यमेव युवक मंडल भवन का शिलान्यास* एएम नाथ।  शाहपुर, 17 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

SIR पर भाजपा नेता जय सिंह की विधायक नीरज नैयर को खुली चुनौती

सदर चंबा की राजनीति में SIR को लेकर बढ़ा विवाद, भाजपा नेता ने विधायक पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप एएम नाथ। चंबा : सदर चंबा की राजनीति में SIR (स्पेशल इंटेंसिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर भाजपा ने जसवां प्रागपुर में अभियान भी चलाया

जसवां कोटला: भाजपा के जसवां प्रागपुर से विधायक एवम पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। बिक्रम सिंह ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!