सर्व भारत पिंगलवाड़ा सोसाइटी, अमृतसर के संस्थापक भगत पूरन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक व्याख्यान का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्थान, संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में, प्रख्यात समाजसेवी, विचारक, पर्यावरणविद् एवं सर्व भारत पिंगलवाड़ा सोसाइटी, अमृतसर के संस्थापक भगत पूरन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर जी ने विद्यार्थियों को भगत पूरन सिंह जी की जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों से अपने जीवन में सेवा भावना को उजागर करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मैडम दमनजीत कौर ने विद्यार्थियों को भगत पूरन सिंह जी के जीवन की कई अनसुनी घटनाओं के बारे में बताया। पंजाबी विभागाध्यक्ष मैडम कमलजीत कौर ने विद्यार्थियों से अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा की बेरहमी से हत्या – सोनम की तलाश अभी भी जारी : हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दौर/शिलांग: इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नशे में होने के आरोपों पर करवाएंगे जांच : सिंधिया

नई दिल्ली :20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर जांच करवाएंगे कि नशे में होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

भारत देश अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता:सांसद मनीष तिवारी

क्रिसमस के शुभ अवसर पर गांव ओड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल नवांशहर, 25 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भारत देश एक...
Translate »
error: Content is protected !!