सर्वे से करेगी कांग्रेस टिकट का फैसला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी

by

जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी कांग्रेस
शिमला :
कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर टिकट बंटती रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। इसके लिए पार्टी राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सर्वे कराएगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जरूरी हुआ तो दो से तीन बार भी सर्वे कराया जा सकता है ताकि पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन कर मैदान में उतार सके। पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन करेगी और बिना पक्षपात के टिकट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन के बाद कोई नाराजगी जाहिर न करें क्योंकि पार्टी को हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतना है। हिमाचल में 68 विधानसभा हल्के हैं। यहां लंबे समय से राज्य में छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कहने पर टिकट आवंटन होता रहा है।
अमूमन यह होता रहा है कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर दूसरे नेता बगावत कर जाते हैं। इससे विरोधी पार्टी को लाभ मिलता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मानें तो सर्वे से बगावत की गुंजाइश खत्म हो जाएगी और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगरोटा में 1 करोड़ 79 लाख से बनेगा विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय*

एएम नाथ। नगरोटा 5 अप्रैल :  नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही विकास को प्राथमिकता दी जाती है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस बाली की कार्यशैली और उनके विजन के चलते यहां आज उत्कृष्ट संस्थानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ में चोरों ने चार सोलर लाइट बैटरियों पर किया हाथ साफ

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कृष्णगढ में दस वर्ष पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई सोलर लाइटों की बैटरियों को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर बैटरियों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंतर-मंतर जाने पर पाबंदी के साथ सीजेपी के तीन नेताओं को सशर्त रिहाई : 1 साल तक प्रदर्शन पर रोक नहीं, शांति भंग करने वाली गतिविधियों से रहना होगा दूर

जंतर-मंतर जाने पर पाबंदी के साथ सीजेपी के तीन नेताओं को सशर्त रिहाई; बॉन्ड तोड़ने पर जब्त हो सकती है मुचलके की राशि, हो सकती है कानूनी कार्रवाई नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...
Translate »
error: Content is protected !!