सलूणी कॉलेज का प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के अनेक पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने महाविद्यालय के दिनों की स्मृतियों को साझा किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक आचार्या श्रीमती पिंकी देवी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों का महाविद्यालय में हार्दिक स्वागत करते हुए इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री दिनेश कुमार, श्री गुरदेव सिंह, डॉ. सौरभ मिश्रा, श्री शुभम डोगरा तथा श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सहित महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन वंशिका ठाकुर एवं साक्षी ठाकुर द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया।
अंत में पूर्व छात्र संघ के सचिव श्री दिनेश कुमार द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी पूर्व छात्रों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन पूर्व छात्रों और महाविद्यालय के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मुलाकात के बाद फेसबुक पर लिखा दूर हुईं सभी भ्रांतियां : ज्वाली हल्के के विकास की गारंटी…बोले नीरज भारती

एएम नाथ । शिमला। कैबिनेट मंत्री प्रो. चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने पत्नी के साथ मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सरकारी निवास ओक ओवर में की मुलाकात कहा कि कई2 तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी से पूर्व अपना ई-केवाईसी सत्यापन करवाना करें सुनिश्चित

ज़िला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं करवाया है वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 अप्रैल से चलेगा किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का अभियानः डीसी

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला एवं प्रदेश के अग्रणी बैंक, पीएनबी द्वारा बचत भवन ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!