सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. मोहिंदर कुमार सलारिया द्वारा की गई।

इस अवसर पर डॉ. सलारिया ने सभी एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम जिसे संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित उनके उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है।

1875 में इस गीत की रचना हुई थी और इस वर्ष उसके 150 साल पूरे हो रहे हैं। यह गीत भारत की राष्ट्रीयता का प्रतीक है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में सभी लोगों को एकीकृत करने का काम किया। यह हर भारतीय का माँ भारती को नमन है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता श्रीमती पिंकी देवी, श्री शुभम डोगरा, श्री पंकज कुमार और डॉ. सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय वालीबाल कप में हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ को हराकर जीता खिताब

लड़कियों के मुकाबले में हिमाचल के गोंदपुर बुल्ला की टीम विजेता, अंडर-21 वर्ग में बीनेवाल ने मारी बाजी; 50 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में मां ज्वाला जी जागरण कमेटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुदरा शराब लाइसेंस के आवंटन के लिए 10 मार्च तक निविदा आमंत्रित : निविदाएं व बोली प्रक्रिया 11 मार्च को होंगी पूर्ण 

एएम नाथ। चंबा ,8 मार्च :   उप-आयुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ज़िला में शेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा के अध्यक्ष नियुक्त

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और अधिवक्ता अजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्याध्यक्ष महेंद्र स्तान की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!