*सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख : हिमाचली कलाकरों पर व्यय होगी 33 प्रतिशत राशि : मुकेश अग्निहोत्री*

by
*पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़*
रोहित जसवाल। पंचरुखी, 2 अप्रैल :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया, पालमपुर के विधायक, आशीष बुटेल, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष, अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए। आयुष युवा सेवायें एवं खेल मंत्री श्री यादविंदर गोमा भी विशेष रूप में उपस्थित रहे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने उत्सवों और मेलों में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में एक संध्या पूर्ण रूप में हिमाचल के लोक कलाकारों और कुल ख़र्च का 33 प्रतिशत प्रदेश के कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं पर खर्च किया जायेगा।
May be an image of one or more people, temple, crowd and dais
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेले सल्याणा के शानदार 200 वर्ष पूर्ण होने और आयोजकों द्वारा सफलतापूर्वक आयोजन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैंकड़ों वर्षों से मेलों और उत्सवों का आयोजन बड़ी धूमधाम से होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों के महत्व को देखते हुए सरकार भी पूर्ण सहयोग दे रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐतिहासिक छिंज मेले के अखाड़े के लिये 50 लाख रुपये दिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग पेयजल पर 258 करोड़ रुपये व्यय कर रहा है। उन्होंने कहा कि 12 पंचायतों को पेयजल उपलब्ध करवाने के 32 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं और एक वर्ष में यह योजना पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में दो विश्राम गृह निर्माण निर्माण पर 5 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने जयसिंहपुर के चंगर क्षेत्र के लिये 23 करोड़ से ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की बात कही। उन्होंने विभाग को लाहट कोटलु पेयजल योजना के सुधार के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिट्टा का नशा चुनोती है और सरकार इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के गम्भीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस धंधे में लिप्त लोगों के लिये फांसी और उम्रकैद तक का प्रबंधन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमे दो दर्जन सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है और ऐसे लोगों को नौकरी से बर्खास्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे के व्यापारियों की प्रॉपर्टी जब्त कर आशियानों पर बुलडोज़र चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 3 हजार लोग जेलों में बंद हैं और 12 करोड़ की समाप्ति जब्त की गई है।
इस अवसर पर जसवंत डढवाल, स्थानीय ग्राम पंचायत राजेश्वरी व्यास, प्रधान नवज्योति, सुरेश ठाकुर एडीसी विनय कुमार, मेला समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य से उपस्थित है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मिली 3,345 करोड़ की मदद : ढांचागत विकास को सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए

एएम नाथ। शिमला :  06 मई । प्रदेश में ढांचागत विकास को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार योजनओं पर काम कर रही है। इसके तहत प्रदेश में सड़कों और पुलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 नवंबर तक हर हाल में पूरे हों आदर्श ग्राम योजना के कार्य : डीसी अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में चयनित जिला के पांचों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद, अब जल्दी पूरा होगा सपना देश में एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान डॉ मुखर्जी का सपना, ऐसी महाविभूति को नमन एएम नाथ। मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!