सव. कपिश सूद की आंखें रोटरी आई बैंक को दान की

by

होशियारपुर  :  स्थानीय मोहल्ला सुखदेव नगर के रहने वाले सव. कपिश सूद (25)की आंखें आज उनकी मौत के बाद परिवारिक मैंबरों ने रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसपलांट सोसाइटी को दान की और इस समय आंखें लेने की प्रर्किया डा. थिंद आई बैंक जालंधर के डा. सौरव मित्तल और उनकी टीम ने पूरी की। इस समय कपिश सूद के पिता राकेश सूद ने कहा कि हमारा बेटा हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार रहता था और हर किसी के दर्द को वह अपना दर्द समझता था लेकिन बहुत ही छोटी आयु में मौत उसे हमारे से छीनकर ले गई, उन्होंने कहा कि भले ही आज हमारा बेटा हमारे बीच नहीं है लेकिन हम चाहते है कि वह किसी जरूरतमंद के जरिए इस दुनिया को देखे और इसी कारण परिवार ने कपिश सूद की आंखें रोटरी आई बैंक को दान करने का फैसला लिया है। इस समय रोटरी आई बैंक के प्रधान जे.बी.बहल और संजीव अरोड़ा ने कहा कि जलद ही कपिश सूद की आंखें अंधेपन से पीड़त किसी व्यक्ति को ट्रांसपलांट की जाएगी तां जो किसी की अंधेरी जिंदगी एक वार फिर रौशन हो सके। इस समय एकता सूद, दिनेश सूद, सुनीता सूद, महेश चंद्र, पंडित दर्शन कुमार, रवी मोहन जैन, तरसेम लाल सूद, विजय अरोड़ा, कुलदीप सिंह, संजीव अरोड़ा और रजिंदर मोदगिल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
article-image
पंजाब

एसआईएस सिक्योरिटी में भर्ती के लिए मैगा रोजगार मेला 7 को: अपनीत रियात

होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से एस.आई.एस. सिक्योरिटी में भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक मैगा रोजगार मेला लगाया जा रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक किक्की ढिल्लो गिरफ्तार : फिरोजपुर में विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ बुलाया था

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो किक्की को पंजाब विजिलेंस ब्यूरों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!